Advertisement
Entertainment

Ranbir Alia Wedding Photos: रणबीर की हुईं आलिया, जश्न में डूबा कपूर और भट्ट परिवार, देखें फोटोज

Share
Advertisement

Ranbir Alia Wedding Inside Photos: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे ले लिए है। अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। बॉलीवुड गलियारों में इस शादी के चर्चे महीनों से चल रहे थे। 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई थी और कल शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई सेलेब्स शामिल हुए।

Advertisement

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के लिए काफी सारे इंतजाम किए गए थे। शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को मना किया गया था कि वह इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर न करें, जब तक सारी रस्में पूरी नहीं हो जातीं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक के बाद एक आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी की इनसाइज फोटोज सामने आ रही हैं। सभी रम्मों के बाद कपूर खानदान और भट्ट परिवार एक हो गए हैं।

आलिया-रणबीर की सामने आई शादी की तस्वीरें

मालूम हो कि बीते बुधवार को आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी हुई थी। जिसमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रीमा जैन, अदार जैन, अरमान जैन, करण जौहर, अयान मुखर्जी, आरती शेट्टी के साथ-साख पूरा भट्ट परिवार और कपूर परिवार मौजूद था।

इस दौरान करण जौहर (Karan Johar) ने आलिया के हाथों पर रणबीर कपूर के नाम की पहली मेहंदी भी लगाई थी। बॉलीवुड एक्टर रणबीर और एक्ट्रेस आलिया की शादी के बाद की फोटो (Ranbir Alia Wedding Inside Photos) सामने आई है। इसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

रणबीर-आलिया ने थामा एक-दूसरे का हाथ

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन तस्वीरों के जरिए पहली बार पब्लिक के सामने आए हैं। पति-पत्नी के बंधन में बंधने के बाद दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया ने ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी है, जबकि रणबीर कपूर ने सिल्क व्हाइट की शेरवानी पहनी हुई है। साथ ही एक फोटो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर केक काटते नजर आ रहे हैं। पास में ही शैंपेन की बोतल रखी हुई है और दोनों बहुत खुश नजर आ रहे है।

Recent Posts

Advertisement

UP: 2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

UP: उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश में सौर…

July 1, 2024

Parliament Session : ‘कांग्रेस ने चुनाव में भय…’, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Parliament Session : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस…

July 1, 2024

Uttarakhand: लालकुआँ में हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी, पानी में दर्जनों घर डूबे

Uttarakhand: पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बरसात के बाद अब मैदानी क्षेत्रो में भी बरसात…

July 1, 2024

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में बढ़ता तनाव- पुजारी और ट्रस्ट में खींचतान के बीच बदलाव की आहट

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के दरबार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा…

July 1, 2024

This website uses cookies.