Ram Mandir Invitation: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन एकदम नजदीक है। 22 जनवरी को अयोध्या में इस मौके पर बड़ा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए खेल जगत से लेकर बॉलीवुड और बिजनेस तक, हर फील्ड की बड़ी हस्तियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। कई बॉलीवुड स्टार्स को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण भेजा गया। अब लिस्ट में अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली का भी नाम शामिल हो गया है।
Anushka Sharma और Virat Kohli को भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है। X पर इसकी चर्चा हो रही है, और अनुष्का-विराट की तस्वीर भी वायरल हो रही है। इसमें दोनों हाथ में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र नजर आ रहा है।
बता दें कि अनुष्का का भगवान राम की नगरी अयोध्या से बहुत ही स्पेशल कनेक्शन है। उनका जन्म एक मई 1988 को अयोध्या में ही हुआ था। बाद में करियर बनाने के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। अनुष्का का जन्म अयोध्या के मिलिट्री अस्पताल में हुआ था। उनके पापा अजय कुमार शर्मा अयोध्या में इंडियन आर्मी की डोगरा रेजिमेंट में थे।
बात करें अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की, तो इसकी लंबे समय से तैयारियां चल रही थीं। करीब 8 हजार लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। श्रीराम मंदिर के पूजित अक्षत और चावलों को देशभर के कोने-कोने में वितरित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रजनीकांत, मोहनलाल और अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, राम चरण और उनकी पत्नी उपासना, अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया के अलावा अनुपम खेर को भी न्योता दिया गया है।
यह भी पढ़ें – Bihar: संगठन में कभी विश्राम या विराम नहीं होता- उमेश सिंह कुशवाहा
Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar
Nagpur News: नागपुर में एक किशोरी का ऑटो चालक ने यौन उत्पीड़न किया. इस बारे…
Etawha News: उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत लोकनाथपुर गांव में…
Road accident Kanpur: कानपुर में सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई.…
Solar Strom: कल यानि शुक्रवार को शक्तिशाली सौर तूफान धरती से टकराया था। बताया गया…
Road Accident in Jhansi: उत्तरप्रदेश के झांसी में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार…
Six Died Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में छह लोगों की मौत का मामला समाने…
This website uses cookies.