रविवार को स्वर कोकिला के अंतिम संस्कार में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पहुंचे थे। जिसके बाद उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में एक्टर फूंक मारते नजर आ रहे हैं। लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
एक्टर अपनी मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) के साथ लता मंगेशकर (Lata Mageshkar) की अंतिम विदाई में पहुंचे थे। लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक्टर दुआ पढ़ने के बाद लता जी के पार्थिक शरीर पर फूंक मारते नजर आ रहे हैं। इसके बाद शाहरुख ने लता के पार्थिक शरीर के पैर छुए। लेकिन इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि शाहरुख ने गायिका के पार्थिक शरीर पर थूका है।
लोग एक्टर को यह कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि उन्होंने थूका है। इस पर विवाद बढ़ने के बाद अब उर्मिला मातोंडकर के बाद अब राखी सावंत शाहरुख के सपोर्ट में आई हैं। राखी सावंत ने पैपराजी से कहा कि जो लोग भी ये कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी शर्म आनी चाहिए। जब दुआ पढ़ते हैं तो वहां पर फूंकते हैं, उन्होंने कोई थूका नहीं है। आप लोग जो भी ये कर रहे हो, गलत बात है। वो एक हस्ती हैं, हमारे लेजेंड हैं, और जब नमाज पढ़ते हैं तो उसके बाद फूंका जाता है। इसका मतलब है कि दुआ कबूल हुई। उनको फिर जन्नत में जगह मिलती है। आपको समझ में आ रहा है? तो ये सब गलत मत फैलाओ। शर्म करो। बहुत गलत बात है भाई, ऐसा मत करो। जीयो और जीने दो। सबका दुआ करने का अलग-अलग तरीका होता है। कोई हाथ जोड़ता है, कोई अल्लाह के आगे हाथ जोड़ता है तो कोई आशीर्वाद देता है।’
उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) का भी इस मुद्दे पर रिऐक्शन आया। उन्होंने कहा कि ‘एक समाज के तौर पर हम खत्म होते जा रहे हैं जिसमें किसी की दुआ को हम थूकना समझ लेते हैं। आप जिस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं वह दुनिया में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। राजनीति इतने निचले स्तर पर आ चुकी है और यह दुखद है।’
Mahoba: महोबा में सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम खाने वाले कलयुगी पति ने…
JP Nadda: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा…
UP: बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव मतदान…
PM Modi In Gujarat: गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा "जब देश…
Sambhal: यूपी के संभल जिले में गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल गुरूवार…
Hamirpur: हमीरपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में गुरुवार को…
This website uses cookies.