Advertisement

Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा आज मना रहीं हैं अपना 39 वां बर्थडे, सेलेब्स ने दी बधाई

Share
Advertisement

मुंबई।बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा आज अपना 39 वां बर्थडे मना रहीं हैं। ज़ाहिर सी बात है मौका ख़ास है और सब अपनी इस बिंदास एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक इनके चाहने वालों की एक लंबी फेहरिस्त है। प्रियंका ने अपनी एक्टिंग और मेहनत से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के गलियारों तक अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव रहती हैं और उनके फैंस की एक लंबी तादाद वहां भी मौजूद है।

Advertisement

 बता दें कि बर्थडे से पहले प्रियंका ने अपनी एक स्विमसूट में बेहद ही शानदार फोटो फैन्स के साथ शेयर की है जिसे लेकर उनके फैन्स काफी रिएक्ट कर रहे हैं। इस पिक में वो काफी हॉट नजर आ रही हैं। प्रियंका की इस फोटो को कुछ ही देर में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

प्रियंका के करियर की अगर बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म ‘थमीजन’ से की थी। ‘देसी गर्ल’ ने पिछले 19 साल में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खूब काम किया और अपने एक्टिंग का जलवा दिखाया। उन्होंने कॉमेडी,रोमांस,ग्लैमर से लेकर एक्शन तक से अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। प्रियंका ने अपने लिए पति हॉलीवुड से चुना। जी हां, 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ भारत में शादी की जिसकी खूब चर्चा हुई।

शादी के बाद भी प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी तस्वीर निक जोनस के साथ शेयर करती रहती हैं।

बर्थडे के इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे है। कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, बिपाशा बासु समेत कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

 कैटरीना कैफ ने प्रियंका की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। उन्होंने लिखा कि, गुरुजी के हमारे दिनों से, मैं आपके पीछे डांस करने से कैसे डरती थी, आपकी फायर और ड्राइव ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। ऊंचे और ऊंचे चढ़ते रहो और तुम हमेशा खुश रहो। हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा।

वहीं माधुरी दीक्षित ने प्रियंका के साथ फोटो शेयर की है।

माधुरी ने प्रियंका को विश किया और लिखा कि, हैप्पी बर्थडे प्रियंका, मुझे गर्व फील होता है तुम्हें मजबूती से आगे बढ़ते हुए देखकर। तुम्हारी आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं। बहुत सारा प्यार।

इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारें प्रियंका के साथ बिताए लम्हों को याद कर रहें है और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहें है। हिन्दी ख़बर की टीम की तरफ से भी प्रियंका को जन्मदिन की बहुत बधाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें