Advertisement
Entertainment

भारतीय सुपरस्टार Sai Pallavi जानिए 1 फिल्म का कितना करती है चार्ज

Share
Advertisement

Actress Sai Pallavi Net Worth: दक्षिण भारतीय सुपरस्टार साई पल्लवी इन दिनों सुर्खियों में है। धर्म के नाम पर हो रही हिंसा की निंदा करते हुए साई पल्लवी ने कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गोरक्षकता से कर डाली। उनके इस विवादित बयान के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। कुछ लोग साई पल्लवी के समर्थन में हैं तो कई लोग उन पर भड़क भी रहे हैं। अभिनेत्री साई पल्लवी ने अपने बयान के साथ ये भी कहा कि वह एक न्यूट्रल एनवायरनमेंट में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने लेफ्ट विंग और राइट विंग के बारे में सुना तो है, लेकिन किसी को सही और गलत नहीं कह सकती। साई पल्लवी की फैन फॉलोइंग साउथ सिनेमा प्रेमियों के बीच बहुत ही अच्छी खासी है। साई पल्लवी के अभिनय, स्टाइल, डांस मूव के लिए दीवाने हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि साई पल्लवी का करियर आज जिस बुलंदी पर है, उसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है

Advertisement

9 मई 1992 में कोटागिरी में जन्मी साई पल्लवी किसी कॉलेज गोइंग लड़कियों की तरह लगती हैं। उनके स्टाइल, लुक्स और फिटनेस को लड़कियां काॅपी करती हैं। फिट रहने के लिए साई सेहतमंद डाइट प्लान को फॉलो करती हैं। उनके दिन की शुरुआत ही सेहतमंद तरीके से होती है। सुबह वह खाली पेट खूब सारा पानी पीती हैं, उसके दो घंटे बाद वह उबली सब्जियां और फलों का नाश्ता करती हैं। उसके बाद लंच में साई पल्लवी को ग्रिल्ड फिश और ब्राउन ब्रेड खाना पसंद है। रात के खाने में साई पल्लवी फिश सूप, चपाती और सब्जी खाना पसंद करती हैं।

साई पल्लवी अपने दमदार अभिनय के साथ ही सादगी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किया है। एक फिल्म के लिए वह करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। वह महीने में 30 लाख से ज्यादा और सालाना 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेती हैं। साई पल्लवी फिल्मों में अभिनय के अलावा विज्ञापनों और ब्रांड प्रमोशन से भी मोटी कमाई करती हैं।

अभिनेत्री साई पल्लवी के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन हैं। उनके पास Mitsubishi Lancer Evo X, Brown Sedan और Maruti Suzuki Nexa Red जैसी महंगी कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

अभिनेत्री साई पल्लवी नेचर लवर हैं। अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट पर साई ऐसी फोटो शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह प्रकृति के बीच नजर आ जाती हैं। जंगल और हरियाली से बीच साई पल्लवी का कोयंबटूर में खूबसूरत बंगला है। कम समय में इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली साई पल्लवी 29 करोड़ की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। 

Recent Posts

Advertisement

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र… ‘आपकी भाषा पद की गरिमा के विपरीत’

Letter of Kharge to PM Modi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के…

May 2, 2024

Lok Sabha Election 2024: वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ कॉमेडियन श्याम रंगीला लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के लिए दो चरणों के मतदान प्रकिया पूरी हो चुकी…

May 2, 2024

Kanpur news: मां काली बने बच्चे ने राक्षस बने बच्चे की गर्दन पर रखा चाकू और फिर…

Kanpur news: कानपुर के एक गांव भागवत कथा समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी…

May 2, 2024

कर्नाटक में राहुल गांधी बोले- ‘PM मोदी ने 10 सालों में सिर्फ 22 अरबपति बनाए, हम करोड़ों लखपति बनाएंगे’

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक के शिवमोग्गा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "...महालक्षमी…

May 2, 2024

तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस और कितना नीचे जाएगी?, कांग्रेस पर PM मोदी का वार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों के मतदान हो चुके हैं.…

May 2, 2024

बरेली में सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, PM मोदी की तारीफ कर गिनाई उपलब्धियां

Amit Shah: यूपी के बरेली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

May 2, 2024

This website uses cookies.