Advertisement
Entertainment

आदिपुरुष के विवादित डायलॉग्स से लोग नाराज, राइटर मनोज मुंतशिर ने कहा- इसी हफ्ते करेंगे बदलाव

Share
Advertisement

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है और इस फिल्म के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे है। फिल्म की रिलीज के बाद से लगातार विवाद जारी है। लोग फिल्म में दिखाए गए किरदारों से खासा नाराज हैं। इसके साथ ही लोगों का कहना है कि किरदारों द्वारा बोले गए डायलॉग में भी भाषा का सही इस्तेमाल नहीं किया गया है। वहीं, अब फिल्म से कुछ विवादित डायलॉग को जल्द ही हटाया जाएगा। इसी को लेकर लेखक मनोज मुंतशिर ने एक ट्वीट शेयर किया है।

Advertisement

जैसा कि सभी जानते हैं कि आदिपुरुष के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे है। वहीं, अब फिल्म के डायलॉग्स में बदलाव को लेकर मनोज मुंतशिर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- रामकथा से पहला पाठ जो कोई सीख सकता है, वो है हर भावना का सम्मान करना। सही या ग़लत, समय के अनुसार बदल जाता है, भावना रह जाती है। आदिपुरुष में 4000 से भी ज़्यादा पंक्तियों के संवाद मैंने लिखे, 5 पंक्तियों पर कुछ भावनाएं आहत हुईं।

उन सैकड़ों पंक्तियों में जहां श्री राम का यशगान किया, माँ सीता के सतीत्व का वर्णन किया, उनके लिए प्रशंसा भी मिलनी थी, जो पता नहीं क्यों मिली नहीं। मेरे ही भाइयों ने मेरे लिये सोशल मीडिया पर अशोभनीय शब्द लिखे। वही मेरे अपने, जिनकी पूज्य माताओं के लिए मैंने टीवी पर अनेकों बार कविताएं पढ़ीं, उन्होंने मेरी ही माँ को अभद्र शब्दों से संबोधित किया।

Recent Posts

Advertisement

कलयुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को उतारा मौत के घाट… फिर खुद का भी रेता गला!

Balrampur: एक कलयुगी मां ने रिश्तों के बंधन को तार-तार करने का काम किया है।…

May 21, 2024

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रियों को बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक लगी रोक

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते 31 में तक ऑफलाइन…

May 21, 2024

Basti: कांग्रेस व सपा के अनर्थकारी गठबंधन की मंशा अच्छी नहींः CM योगी

Basti: अबकी बार-400 पार की बात पर सपा के लोगों को चक्कर आने लगता है,…

May 21, 2024

UP: सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी, आज फूल बरस रहे हैं, संत कबीर नगर में गरजे CM योगी

UP: समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थी। वहीं आज अयोध्या में राम भक्तों…

May 21, 2024

This website uses cookies.