Advertisement
Entertainment

नहीं रहे प्रसिद्ध कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, 83 वर्ष की उम्र में निधन

Share
Advertisement

Pandit Birju Maharaj Death: पंडित बिरजू महाराज कथक के प्राण थे। महाराज का पूरा नाम बृज मोहन नाथ मिश्र था। रविवार देर रात को उनका निधन हो गया। वो 83 वर्ष के थे। अपना पूरा जीवन कथक को समर्पित करने वाले बिरजू महाराज को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan Award) से सम्‍मानित किया जा चुका था। उनके निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है।

Advertisement

पंडित बिरजू महाराज लखनऊ घराने से ताल्लुक रखते थे। उनका जन्‍म 4 फरवरी 1937 को लखनऊ में हुआ था। ये कथक नर्तक होने के साथ साथ शास्त्रीय गायक भी थे। बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी प्रसिद्ध कथक नर्तक थे। पंडित बिरजू महाराज ने डेढ़ इश्किया, देवदास, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी मशहूर फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था।

पंडित बिरजू महाराज – एक नजर

  • पूरा नाम- बृज मोहन नाथ मिश्र
  • जन्म- 4 फरवरी 1937
  • जन्म स्थान- लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • शैलियां- हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नर्तक
  • पिता का नाम- अच्छन महाराज
  • माता का नाम- अम्माजी महराज
  • पु्रस्कार- पद्मा विभूषण, संगीत नाटक अकादमिक पुरस्कार, कालिदास सम्मान, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

कथक के जरिए देश और विदेशों में अपनी पहचान बनाने वाले मशहूर कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया। हार्ट अटैक की वजह से उन्होंने हम सभी को अलविदा कह दिय़ा। उनके निधन की जानकारी उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

पंडित बिरजू महाराज की आखिरी कॉफी…

उनकी पोती रागिनी ने एएनआई से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। बीते रात उन्होंने खाना खाया और कॉफी पी थी। इसी बीच उन्हें सांस लेने में बेहद तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लगातार मेहनत के बावजूद उन्हें बचाया ना जा सका और उनका निधन हो गया। उनके निधन पर तमाम बड़ी हस्तियों के साथ प्रधानमंत्री ने भी शोक जताया।

यह भी पढ़ें – कौन हैं हरक सिंह रावत? जानिए क्या है इनका राजनीतिक सफर, बीजेपी ने क्यों निकाला?

Recent Posts

Advertisement

UP: कांग्रेस को पाकिस्तानी समर्थन से साफ, कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मनों के साथ: सीएम योगी

CM Yogi to Congress: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान से कांग्रेस…

May 3, 2024

Raebareli: ‘राहुल कहते थे डरो मत, अब डरकर अमेठी से वायनाड, वायनाड से रायबरेली जा रहे हैं’

Ticket to Rahul from Raebareli:  कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से जैसे ही लोकसभा प्रत्याशियों…

May 3, 2024

हैदर से हरि बने शख्स के घर पर हमला, बोला… नाराज लोग पत्थर फेंक रहे, घर कैसे जाऊंगा

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में मुस्लिम से हिंदू बने शख्स के घर पर अज्ञात…

May 3, 2024

बीजेपी नेताओं का तंज, ‘कांग्रेस के लोग रणछोड़ दास, गांधी परिवार जहां से हारता है वहां दोबारा नहीं जाता’

BJP Leaders to Congress: राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने और अमेठी सीट से…

May 3, 2024

गांधी परिवार और खरगे जी को धन्यवाद, पारिवारिक सीट की जिम्मेदारी दी- केएल शर्मा

KL Sharma Said: अमेठी के कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने गांधी परिवार और खरगे का…

May 3, 2024

गांधी परिवार में निष्ठा, बुरे दौर में भी नहीं छोड़ा साथ.. जानिए कौन हैं कांग्रेस के केएल शर्मा

KL Sharma Congress: 1983 में राजीव गांधी के साथ एक शख्स रायबरेली आया. वो मूलत…

May 3, 2024

This website uses cookies.