Advertisement
Entertainment

Main Atal Hoon: करो तैयारी आ रहे हैं Atal Bihari, इस दिन होगा फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Share

Main Atal Hoon

Advertisement

इन दिनों मश्हूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी(Main Atal Hoon) को लेकर उनकी अपकमिंग फिल्म की काफी चर्चा की जा रही है। इस फिल्म को लेकर इस समय एक्टर सुर्खियों में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यह जानकारी पंकज त्रिपाठी के फैंस को काफी खुश कर देने वाली होगी।

Advertisement

फिल्म के ट्रेलर की रिलीजिंग डेट आउट

इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीजिंग डेट सामने आई है। इसकी पुष्टि खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से की है। पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम में फिल्म को लेकर एक फोटो को पोस्ट किया है। इसी पोस्ट में उन्होनें अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी साझा की है। बता दें कि इस फोटो में लिखा हुआ है कि ‘करो तैयारी आ रहे हैं अटल बिहारी’ इसके साथ उन्होनें कैप्शन में लिखा कि सब साथ मिलकर करते हैं श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का स्वागत! #MainATALHoon का ट्रेलर 20 दिसंबर 2023 को रिलीज होगा, 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में।

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

इस रिलीजिंग डेट को लेकर फैंस के बीच का उत्साह और भी बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस संबंध में एक यूजर ने लिखा कि इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार। दूसरे यूजर ने लिखा इसे जल्दी रिलीज करो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेहद शानदार। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पर कर रहे हैं। बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर आधारित है।

अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित है फिल्म

पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है। वहीं इसके साथ आने वाले समय में कई अन्य फिल्मों में भी काम करते हुए दिखाई देने वाले हैं। एक्टर अनुराग बासु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर भी अहम भूमिका में होंगे। वहीं पंकज ‘स्त्री 2’ में भी नजर आएंगे। अभिनेता के पास बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ भी है।

यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/tech/gmail-new-features-delivery-filter-feature-launched-in-gmail-app-how-to-use-news-in-hindi/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand: लालकुआँ में हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी, पानी में दर्जनों घर डूबे

Uttarakhand: पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बरसात के बाद अब मैदानी क्षेत्रो में भी बरसात…

July 1, 2024

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में बढ़ता तनाव- पुजारी और ट्रस्ट में खींचतान के बीच बदलाव की आहट

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के दरबार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा…

July 1, 2024

आगरा में आया अनोखा मामला, पत्नी बोली… ‘रहूंगी बॉयफ्रेंड के साथ लेकिन हर महीने खर्च पति दे….’

News From Agra : यूपी के आगरा में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां…

July 1, 2024

MP : पिता पर तेरह बार चाकू से वार, सौतेली मां को भी किया घायल, जानिए पूरा मामला…

Crime in Indore: इंदौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटे…

July 1, 2024

Lucknow: बाढ़ के समय जन-धन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, अलर्ट मोड में रहें सभी जिले: CM योगी

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शासन स्तर…

July 1, 2024

This website uses cookies.