Advertisement
Entertainment

नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’ गूफी पेंटल, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

Share
Advertisement

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल अब नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल ने दम तोड़ दिया है। एक्टर की मौत की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया है। एक्टर गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी।

Advertisement

आपको बता दें कि डॉक्टर्स ने उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन आज सुबह यानी 5 जून को मुबंई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। जानकारी के मुताबिक, एक्टर का अंतिम संस्कार आज दोपहर अंधेरी में होगा। गुफी पेंटल को लोग टीवी शो महाभारत के शकुनी मामा के तौर पर जानते हैं।

उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी, लेकिन गूफी पेंटल एक्टर बनने से पहले सेना में थे। पर उनके भाई अमरजीत पेंटल पहले से ही बॉलीवुड का हिस्सा थे। ऐसे में भाई को देखकर गूफी पेंटल भी मुंबई आ गए और एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। गूफी पेंटल ने महाभारत समेत कई टीवी शोज में काम किया था। अकबर बीरबल, सीआईडी और राधा कृष्णा जैसे तमाम शोज में वो नजर आए। लेकिन गूफी को असली पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से मिली। महाभारत में शकुनी मामा के नाम से जानते हैं। उनका किरदार ही उनकी पहचान बन गई थी।

Recent Posts

Advertisement

वो जिसे आपने जाना, परखा और पास किया, PM मोदी बोले- इंडी अलायंस वालों ने निकाला नया फॉर्मूला

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के दावणगेरे में सार्वजनिक जनसभा को…

April 28, 2024

Pilibhit: कार और ट्रैक्टर ट्राली के बीच जबरदस्त भिड़ंत, दुल्हे समेत सात लोग हुए घायल, एक की मौत

Pilibhit: पीलीभीत जिले में बीसलपुर दियोरिया कला मार्ग पर रविवार को आमने-सामने से तेज गति…

April 28, 2024

अखिलेश का बीजेपी पर निशाना, बोले- नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाला, न नौकरी दी और न दिया रोजगार

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जनसभा…

April 28, 2024

UP: CM योगी ने बदायूं में जनसभा को किया संबोधित, बोले- अखाड़ा सजने से पहले ही हार मान चुकी है सपा

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा…

April 28, 2024

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने गरीबों का हक मारने और लूटने का काम किया- जेपी नड्डा

JP Nadda: पश्चिम बंगाल के नादिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

April 28, 2024

This website uses cookies.