Advertisement
Entertainment

सादा जीवन जीने वाली Lata Mageshkar को, साड़ी और कारों से था काफी लगाव

Share
Advertisement

92 साल की लता मंगेश्कर का 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर से पूरा देश सदमे में है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गानों को गाया है। गाना गानें के साथ-साथ उन्हें कार और साड़ियों का भी शौक था।

Advertisement

25 रुपये थी पहली कमाई

लता मंगेश्कर ने मात्र 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली कमाई 25 रुपये थी। लेकिन लता को कारों से बड़ा प्यार था। बताया जाता है कि लता के पास कारों का अच्छा कलेक्शन था। उनकी कुल संपत्ति 370 करोड़ रुपये बतायी जाती है।

कारों से था काफी लगाव

लता मंगेश्कर के गैराज में कई शानदार कारें हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कारों का बहुत शौक है। उन्होंने पहली कार Chevrolet इंदौर से खरीदी थी। ये कार लता ने अपनी मां के लिए खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने कई कारें खरीदी।

यश चोपड़ा ने गिफ्ट में दी थी मर्सिडीज

लता मंगेश्कर को वीर जारा के म्यूजिक रिलीज पर यश चोपड़ा ने चमचमाती मर्सिडीज तोहफे में दी थी। उन्होंने ये बात भी एक इंटरव्यू में बताई थी कि दिवंगत यश चोपड़ा उन्हें बहन मानते थे और म्यूजिक रिलीज के समय उन्होंने लता जी के हाथ में चाबी रखकर कहा था कि वो उन्हें ये मर्सिडीज कार तोहफे में दे रहे हैं।

साड़ी और डायमंड का भी था शौक

लता ने बताया था कि उन्हें साड़ियों और डायमंड से काफी लगाव था। वह कहीं पर जाती तो साड़ी जरूर खरीदती थी। साथ ही उन्हें ताजमहल होटल जाना काफी पसंद था।

शुरुआती दौर में संघर्ष का करना पड़ा सामना

लता ने साल 1945 में फिल्म बड़ी मां में अभिनय किया था। इस फिल्म में उनकी छोटी बहन आशा भोंसले भी थीं। जब लता ने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा संघर्ष अपनी आवाज की वजह से ही करना पड़ा था। उस समय नूरजहां का बोलबाला था और उनकी आवाज लोगों को काफी पसंद थी। लता की आवाज पतली होने के कारण शुरुआती दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। मगर धीरे-धीरे वो दौर भी आया जब उनकी आवाज लोगों को पसंद आने लगी। उसके बाद यह सिलसिला कभी नहीं रुका।

Recent Posts

Advertisement

LSG vs RR: केएल राहुल और हुड्डा ने जड़ा अर्धशतक, लखनऊ ने 20 ओवर में बनाए 196 रन

LSG vs RR: पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 196…

April 27, 2024

South Goa: हमारा दृष्टिकोण तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का- पीएम मोदी

PM Modi in South Goa:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नो साउथ गोवा में एक चुनावी रैली…

April 27, 2024

Skin Care Tips: रात में सोने से पहले लगाएं ये 4 चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

Skin Care Tips: वैसे तो आज के समय में हर कोई यह चाहता है कि…

April 27, 2024

आपका वोट महाराज के नाम जाएगा तो यह भगवान श्रीकृष्ण और मोदी के नाम जाएगा- CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार के लिए पहुंचे…

April 27, 2024

Bihar: मीसा भारती और तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर तंज, सम्राट के लिए बोला ये….

Tejashwi and Misa: बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने पीएम मोदी…

April 27, 2024

Uttarakhand: CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को…

April 27, 2024

This website uses cookies.