Advertisement

KGF CHAPTER 2: बॉक्स ऑफिस पर ‘Monster Yash’ का जल्वा, World Wide 1000 Cr के पार

Share

KGF CHAPTER 2 ने दुनियाभर में 1000 करोड़ के साथ हिंदी भाषा में 350 करोड़ रुपयों की कुल कमाई कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं

Share
Advertisement

KGF CHAPTER 2 Box Office 17 Day Collection: 14 अप्रैल को रिलीज हुई साऊथ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF Chapter 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कलेक्शन क्रॉस कर नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दें अबतक इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ के साथ हिंदी भाषा में 350 करोड़ रुपयों की कुल कमाई कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। जिसके साथ ही KGF 2 ने हालहि में रिलीज हुई बॉलिवुड के केई फिल्मों के बीच अपनी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की बुलंदियों को बरकार बनाए रखा हुआ है।

Advertisement

Box Office पर KGF CHAPTER 2 ने 350 करोड़ के साथ 1000 Cr कल्ब में एंट्री

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF CHAPTER 2 ने तीसरे हफ्ते में एक नया रिकॉर्ड बना डाला हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने अबतक 350 करोड़ रुपये के आकड़े को पार कर लिया है, और इस फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। अबतक के आकड़ों की माने तो इस फिल्म ने केई नए कीर्तिमान रच डाला है। इस फिल्म की रिलीज को किसी भी बड़ी फिल्मों के रिलीज ने नहीं रोक पाया हैं। यश के फैंस को जानकर ये काफी खुशी होगी की उनके ‘रॉकी भाई’ की फिल्म KGF CHAPTER 2 ने पूरे विश्व में अबतक 1000 करोड़ रुपये के बड़े माइलस्टोन को पार कर लिया है। अपने अलग लूक में नज़र आए यश के किरेदार को जनता ने पार्ट-1 में ही काफी पसंद किया था, जिसके बाद से इस फिल्म ने एक अलग ही फैन फॉलोइंग बटौरी थी। जिसका असर चाप्टर 2 की 1000 करोड़ कल्ब की कामियाबी बता रही है। KGF CHAPTER 2 के Monster के रुप में नजर आए एक्टर यश ने तो पूरे विश्व पर अपनी KGF का दमखम दिखा दिया हैं।

KGF CHAPTER 2 को प्रशांत नील ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन अहम रोल में दिखाई दिए है। इस मूवी को हिंदी,कन्नड़, तमिल,तेलगु और मलयालम में भी डब किया गया है। KGF CHAPTER 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपयों का ग्रॉस कलेक्शन के आकड़ें को पार कर लिया है। हालांकि इस फिल्म के सभी किरदारों ने अपनी मेहनत से KGF CHAPTER 2 का पूरे विश्व पर डंका बजवा डाला है। चाहें बात करे KGF CHAPTER 2 में अधिरा का किरदार निभाने वाले एक्टर संजय दत्त हो या फिर दूसरी तरफ रवीना का प्रधानमंत्री रोल दोनों को जनता अबतक पसंद कर रही हैं। फैंस के बीच अब यश की KGF CHAPTER 3 का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *