सोमवार को एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है कि जोधपुर और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में एक राजस्थान के शख्स को गिरफ्तार किया गया था। उसे मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
आपको बता दें कि आरोपी की पहचान 21 वर्षीय धाकड़राम रामलाल सियाग के रूप में हुई है। आरोपी को रविवार को पिछले सप्ताह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
बांद्रा पुलिस 18 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की और टेक-इंटेल के साथ ईमेल का पता लगाया। इसके बाद ये पता चला कि वो ईमेल राजस्थान से आया है। उन्होंने जोधपुर पुलिस को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद सियाग का पता लगाया। और रविवार सुबह उसे पकड़ने के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।
बांद्रा पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार सियाग हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। हैरानी की बात ये है कि आरोपी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद, उसके पिता को एक धमकी भरा धमकी भेजा था। ये मामला पंजाब के मनसा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।
आपको बता दें कि ईमेल के बारे में पता चलने के बाद, बांद्रा पुलिस ने तुरंत अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस बीच बांद्रा पश्चिम में सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, आरोपी सियाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के केवल एक सप्ताह के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 मई को यूपी और महाराष्ट्र में…
Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…
Politics in Bihar: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर…
Suicide in Noida: नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र की चिपियाना बुजुर्ग चौकी में एक युवक ने…
CM Nitish pay tribute: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत…
Sexual Exploitation: कानपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि यहां…
This website uses cookies.