Advertisement

Haryanvi song: हरियाणवी गाने ‘बुलेट’ पर फैंस हुए दीवाने, हो चुके हैं 88 लाख से ज्यादा व्यूज

Share
Advertisement

चंडीगढ़: देश के लोगों ने अपने दिलों में हरियाणवी गानों की एक अलग सी जगह बना ली है। लोग हरियाणवी गाने (Haryanvi Song) सुनना और देखना काफी पसंद करते हैं। शादी की रस्म हो या फिर कोई फंक्शन बिना हरियाणवी गानों के मनोरंजन नहीं होता है। इसी दौरान खासा आला चहर (Khasa Aala Chahar) अपने फैंस के लिए न्यू गाना लेकर आए हैं।

Advertisement

मालूम हो कि गायक खास आला चहर के इस गाने का नाम ‘बुलेट’ (Bullet) है। फिलहाल गाने को रिलीज हुए र्सिफ 20 दिन हुए हैं। मगर लोग अभी भी इस गाने को अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं। गाने ‘बुलेट’ (Bullet)  की वीडियो पर अब तक 88 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। आपको बता दें कि इस गाने में एक प्यारी सी लव स्टोरी और एक्शन को भी दर्शाया गया है।

जानकारी के अनुसार सिंगर खास आला चाहर ने इससे पहले ‘लूट लिया’ (‘Loot Liya’ Song) भी गाया था। जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया था। साथ ही इस सोंग के भी करोड़ों की संख्या में व्यूज हैं।

बता दें कि ‘बुलेट’ गाने में सिंगर खासा आला चाहर अपने फैंस के लिए हॉस्टल लाइफ को दर्शा रहे हैं। जिस पर अब तक करीब एक करोड़ 80 लाख व्यूज हो चुके हैं। गौरतलब है कि हरियाणा के सपरस्टार सिंगर रेणुका पंवार, अजय हुड्डा, विश्वजीत चौधरी के साथ खासा आला चहर की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *