Dipika Kakar: ‘ससुराल सिमर का’ जैसे शो की फेम दीपिका कक्कड़ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। भले ही दीपिका कक्कड़ आज पर्दे से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। जहां वो अकसर अपने बेटे और फैमिली के साथ तस्वीरें वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच दीपिका कक्कड़ एक बार फिर से अपने बेटे के साथ एक अपीयरेंस को लेकर सुर्खियों में हैं।
दरअसल, हाल ही में दीपिका अपने बेटे रुहान के साथ अपनी ननद सबा इब्राहिम से मिलने पहुंची थीं। जहां अदाकारा को देखते ही पैपराजी पहुंच गए। इस दौरान दीपिका कक्कड़ ने अपने बेटे रुहान संग खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं। इतना ही नहीं दीपिका ने बेटे रुहान की झलक भी पैपराजी को दिखाई। तो वहीं दीपिका का उनके बेटे के साथ का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस कॉमेंट कर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी थे जो दीपिका को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, दीपिका के फैंस का कहना है कि इतने छोटे बच्चे को कवर करना चाहिए, वो बीमार हो सकता है। एक अन्य यूजर ने दीपिका के इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा है कि- ‘इतने छोटे बेबी को कवर करना चाहिए, सीजन चेंज हो रहा है।’, तो वहीं एक और यूजर ने लिखा- ‘दीपिका आपसे इस लापरवाही की उम्मीद नहीं थी।’ इसी तरह से नेटिजंस लगातार कॉमेंट कर दीपिका को बेटे को कवर न करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar
CM Yogi in Phoolpur Pawai: सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने…
CM Yogi in Azamgarh: 19 मई को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा…
PM Modi in Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक…
Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…
Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…
CM Yogi in Gorakhpur: लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में…
This website uses cookies.