Advertisement

एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर केस दर्ज करने की मांग, अश्लीलता फैलाने का आरोप

Share
Advertisement

फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल तापसी पन्नू पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है। इंदौर की संस्था हिंद रक्षक ने इस मामले में पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की है। हिंद रक्षक ने छत्रीपुरा पुलिस से शिकायत में लिखा है कि केस दर्ज नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisement

यह शिकायत हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्यसिंह गौड़ ने लिखा है। वे अपने साथियों के साथ छत्रीपुरा थाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने शिकायत करते हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर अश्लीलता फैलाने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर संगठन खुले मंच पर इसका विरोध करेंगे। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक मामला जांच का है। जिसमें वरिष्ठ अफसरो से चर्चा की जाएगी

देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी का आरोप लगाते हुए हिंद रक्षक संगठन के नेताओं ने करीब दो साल पहले 56 दुकान स्थित मुनरो कैफे पर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की पिटाई कर दी थी। बाद में आयोजक और कॉमेडियन को पकड़कर तुकोगंज थाने ले गए। संगठन के एकलव्य गौड़ ने कहा था कि फारूकी पहले भी देवी देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं।

जयपुर में भी शो कैंसिल हो चुका है। हम टिकट लेकर शो में शामिल हुए थे। इस मामले में फारूखी को काफी दिन इंदौर जेल में रहना पड़ा था। बाद में शीर्ष अदालत से उन्हें जमानत मिली थी। इंदौर में इस तरह के शो होने को लेकर हिंद रक्षक संस्था ने चेतावनी भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *