Advertisement
Entertainment

Bollywood Actor धर्मेंद्र की तबीयत अब पूरी तरह से ठीक, हुई घर वापसी

Share
Advertisement

बॉलीवुड के महान कलाकार धर्मेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक 86 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र को पिछले हफ्ते स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल ले जाया गया था। खबरों के मुताबिक, उन्हें ICU में रखा गया था। लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया है कि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दिया है कि अभिनेता की सेहत को लेकर फिलहाल चिंता करने की कोई बात नहीं है, उनकी सेहत में तेजी से सुधार दिखाई दे रहा है। साथ ही वो सही सलामत घर आ चुके हैं।

Advertisement

बता दें अभिनेता धर्मेंद्र बढ़ती उम्र की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य संबधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद भी वो बड़ी फूर्ती के साथ ही फिल्मों में काम करते हुए दिखाई भी दे रहें है। रिपोर्ट्स की माने तो करण जौहर की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी अभिनेता धर्मेंद्र नजर आने वाले है। जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आएंगी। वहीं धर्मेंद्र अपने बेटों के साथ अपने 2 में भी काम करने जा रहे हैं।

वहीं एक्टर के परिवार के एक शख्स ने अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘धर्मेंद्र जी कुछ दिन पहले बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था… लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है…इस समय उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है और एक दो दिन में ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है।’ हालांकि आपको बता दें कि धर्मेंद्र अपने उम्र के इस पड़ाव में भी लगातार सक्रिय दिखाई पड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वो अपने नए वीडियो के साथ अपने चाहने वालों के बीच बने रहते हैं।

Recent Posts

Advertisement

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने किया नामांकन, बीजेपी के दावे पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…

May 4, 2024

दिल्ली के अलावा एक शहजादे बिहार में भी, दोनों के रिपोर्ट कार्ड भी सेम- पीएम मोदी

PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

May 4, 2024

Uttarakhand Forest Fire: CM धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…

May 4, 2024

Gujrat: प्रियंका ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा…कैसे समझेंगे आपकी समस्याएं

Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…

May 4, 2024

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

This website uses cookies.