Advertisement

बेटे के साथ ‘हुनरबाज’ के मंच पर भारती सिंह ने की एंट्री, करण जौहर ने ऐसे किया स्वागत

Bharti Singh

Bharti Singh

Share
Advertisement

नई दिल्लीः भारती सिंह की एक बार फिर से रियलिटी शो हुनरबाज (hunarbaz) के मंच पर वापसी हो गई हैं। भारती ने कुछ दिनों पहले अपने बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद वह ब्रेक पर चल रही हैं। लेकिन इस वीकेंड भारती सिंह (Bharti Singh) अपने शो हुनरबाज में स्पेशल अपीयरेंस करने वाली हैं। इसके साथ ही उनका बेटा भी टीवी पर नजर आने वाला है। इससे जुड़ा शो का नया प्रोमो सामने आया है।

Advertisement

आपको बता दें कि हुनरबाज के नए प्रोमो में मिथुन चक्रवर्ती को नए होस्ट सुरभि चंदना के साथ बात करते देखा जा सकता है। जिसेक के बाद मिथुन सुरभि को बताते है कि उनको परेशान करने वाली भारती बच्चे के जन्म के बाद से ब्रेक पर हैं, वह काफी चैन के पल बिता रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती आगे सुरभि से पूछा कि क्या वह कम्फर्टेबल हैं, जिसके बाद सुरभि चांदना, मिथुन मिथुन दा की बातें सुनकर उनके पास बैठ गईं। इतने में भारती सिंह की एंट्री स्टेज पर होती है।

मालूम हो कि भारती सिंह शो हुनरबाज पर वीडियो कॉल जरिए शिरकत करेंगी। वहीं भारती को बड़े स्क्रीन पर देखकर सभी हैरान हो जाते हैं और बेहद खुश होते हैं। जिसके बाद उनके बेटे को भारती की गोद में दे दिया जाता है। जिसे देखकर सभी खुशी से चीयर करने लगते हैं। वहीं बेबी बॉय को देखकर करण जौहर उसके लिए लड़की की काठी गाना अपने अलग अंदाज में गाते हैं। यह सुनकर भारती बेटे को कहती हैं कि बेटा तुमने बहुत कुछ सहा है, अब सिर्फ मामू (करण) ही तुम्हें लॉन्च करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें