">
Advertisement

अनुष्का शर्मा ने अपने दिलकश अंदाज से फैंस को किया दिवाना

anushka sharma in maldives

Share
Advertisement

नई दिल्ली। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव गईं थीं। यहां से उन्होंने कई शानदार तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं। मालदीव से लौटकर भी अनुष्का अभी तक वहां की यादों में खोई हुई हैं और लगातार तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। (anushka sharma in maldives) एक बार फिर अनुष्का ने तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह शरमाती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ मालदीव से छुट्टियां मनाकर सोमवार को भारत लौट आई हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वहां की तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें लेकर वह चर्चा में हैं।

Advertisement

अपनी हालिया पोस्ट में अनुष्का शर्मा अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है और राउंड हैट लगा रखा है। तस्वीरें देखकर साफ पता चल रहा है कि अनुष्का ने मालदीव में पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ शानदार पल बिताए हैं। अपनी हालिया पोस्ट में अनुष्का ने दो तस्वीरें साझा की हैं। ब्लैक मोनोकिनी पहने अनुष्का शर्माते हुए पोज देती नजर आ रही हैं(anushka sharma in maldives) यह तस्वीर समुद्र किनारे की है। दूसरी तस्वीर में भी वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। ब्लैक मोनोकिनी में अनुष्का का फिगर कमाल का दिख रहा है। तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन लिखा है, ‘जब सूरज ने मुझे शर्म से लाल कर दिया।

बता दें कि इससे पहले अनुष्का अपनी ऑरेंज मोनोकिनी वाली तस्वीर में इंटरनेट पर तहलका मचा चुकी हैं। यह तस्वीरें खुद अनुष्का ने ली थीं। वह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अनुष्का के फोटोग्राफी के हुनर की भी सभी ने दिल खोलकर तारीफ की।

अनुष्का शर्मा और विराट मालदीव से वापस लौट चुके हैं। इसके बाद दोनों हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किए गए हैं। तभी से इनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि क्या अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं? काम की बात करें तो अनुष्का इन दिनों फिल्म ‘चकदा ऐक्सप्रेस’ की तैयारियों में जुटी हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग के खूब सारे वीडियो साझा करती हैं। उन्होंने खुद यह बताया था कि विराट कोहली भी उन्हें टिप्स देते रहते हैं। बता दें कि यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी की कहानी पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें