Advertisement
Entertainment

Annapoorani Controversy: नयनतारा के खिलाफ केस दर्ज, जानें राम पर विवादित सीन में क्या था ऐसा

Share
Advertisement

Annapoorani Controversy: जवान एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म ‘Annapoorani’ पर मचा बवाल पुलिस तक पहुंच गया है। विवादित तमिल मूवी से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। शिकायत में नयनतारा, जय, फिल्म के डायरेक्टर नीलेश कृष्ण, प्रोड्यूसर्स, जी बिजनस स्टूडियोज के चीफ बिजनस ऑफिसर औऱ नेटफ्लिक्स इंडिया की कॉन्टेंट हेड मोनिका शेरगिल के नाम हैं। दक्षिणपंथी संगठन ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में कंप्लेंट दर्ज करवाई है। इसमें कहा गया है कि फिल्म में भगवान राम का अपमान करने के साथ लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है। बता दें कि विरोध के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स से हटा दी गई है।

Advertisement

Annapoorani Controversy: वायरल थी फिल्म की क्लिप

फिल्म अन्नपूर्णी 1 दिसंबर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद 29 दिसंबर को यह मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। बवाल होने के बाद ओटीटी प्लैटफॉर्म से फिल्म हटा ली गई। अब रिपोर्ट्स में जबलपुर में केस फाइल करने की बात सामने आ रही है। वायरल क्लिप में नयनतारा कॉलेज यूनिफॉर्म में सीढ़ियां चढ़ती दिख रही हैं। उनके साथ एक्टर भी चल रहा है। वह उन्हें संस्कृत के श्लोक का अर्थ समझाता है, वाल्मिकी ने रामायण में कहा है, जब वनवास में भूख लगी थी तो राम और सीता ने जानवरों को मारकर खाया था। रामायण में भी लिखा है कि वे नॉनवेज खाते थे। राम तो विष्णुजी के ही अवतार हैं ना? इस पर नयनतारा सोच में पड़ जाती हैं। 

जी स्टूडियोज ने मांगी माफी

सोशल मीडिया पर इस फिल्म का जमकर विरोध किया गया था। विश्व हिंदू परिषद के नेता श्रीराज नैयर ने बीते दिनों क्लिप ट्विटर पर पोस्ट की थी। साथ ही नेटफ्लिक्स को चेतावनी दी थी कि तत्काल ये फिल्म हटा दें। इस क्लिप पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। नयनतारा को भी ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों ने सवाल किए थे कि क्या यह सच है? वाल्मीकि ने ऐसा लिखा था? विरोध के बाद जी स्टूडियोज ने भी विश्व हिंदू को माफीनामा भेजकर जानकारी दी कि फिल्म हटा ली गई है। 

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 40 Neo स्मार्टफोन 12 जनवरी को न्यू पीच फज कलर में होगा लॉन्च

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

इंडी… अराजकता,भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने वाला गठबंधन- सीएम योगी

CM Yogi in Phoolpur Pawai: सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने…

May 19, 2024

पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज आवभगत होती है- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Azamgarh: 19 मई को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा…

May 19, 2024

कांग्रेस और जेएमएम वालों को विकास का क, ख, ग, घ… भी नहीं मालूम- पीएम मोदी

PM Modi in Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक…

May 19, 2024

Bihar: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत

Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…

May 19, 2024

UP: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत

Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…

May 19, 2024

बच्चों से मिले सीएम योगी, किया दुलार, श्रद्धालुओं से पूछी कुशलक्षेम

CM Yogi in Gorakhpur: लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में…

May 19, 2024

This website uses cookies.