बॉलीवुड के बिग-बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) लगातार ट्वीटर के सीईओ एलन मस्क (Twitter CEO Elon Musk) को लेकर मजाकिया अंदाज में ट्वीट कर रहे हैं। पहले बच्चन ने एलन मस्क से हाथ जोड़कर विनती की थी तो वहीं अब उन्होंने एलन मस्क का धन्यवाद किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर ब्लू टिक मिलने के बाद मजाकिया अंदाज में एलन मस्क का धन्यवाद किया है। बता दें कि ट्वीटर ने बिना पेड सब्सक्रइपशन वाले अकाउंट से 21 मार्च से ब्लू टिक हटा दिए हैं। इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन के हैंडल से भी ब्लू टिक हटा दिया गया था।
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर पर वापस से ब्लू टिक मिलने पर कंपनी के मालिक एलन मस्क का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा है कि “ए मस्क भैया! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका! उ, नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे! अब का बताई भैया! गाना गये का मन करत है हमार! सनबो का? इ लेओ सुना: “तू चीज़ बड़ी है मस्क मस्क… तू चीज़ बड़ी है, मस्क।”
इससे पहले शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने एलन मस्क से हाथ जोड़कर विनती की थी। उन्होंने लिखा था कि “ए ट्वीटर भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम …तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं – अमिताभ बच्चन.. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का??”
ये भी पढ़ें: हटा ब्लू टिक तो बिग बी ने यूं की Twitter से विनती…
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.