Advertisement

आखिरकार आ गया वो हसीन लम्हा, जब बनने जा रही हैं आलिया रणबीर की दुल्हनियां

Share
Advertisement

लाखों फैंस का इंतजार आज खत्म होने वाला है, क्योंकि बॉलीवुड के फेवरेट कपल में शुमार आलिया और रणबीर अपने प्यार को शादी में तबदील करने जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से इस मोस्ट ब्यूटीफुल जोड़ी की शादी की चर्चाएं सामने आ रही है। हालांकि ये लव बर्ड्स पिछले 5 सालों से एक-दूसरे के बेशुमा प्यार के बंधन में बंधे हुए हैं और अब ये कपल शादी के पवित्र बंधन में बंधकर अपने प्यार को शादी में मुकम्मल करने जा रहे हैं।

Advertisement

मुकम्मल होगा लव बर्ड्स का प्यार

कल ही मेहंदी के फंक्शन के दौरान मीडिया से आकर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपने बेटे की शादी की डेट का खुलासा कर दिया था। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को आलिया संग रणबीर पवित्र फेरे लेंगे। आज सुबह से ही #Ranalia के शादी के रिचुअल्स शुरु हो चुकी है। इसके बाद चूड़ा और पगड़ी की रस्में होंगी। क्यूट कपल के फेरों के लिए 2-3 बजे का शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है।

वचन नहीं, खास वादे करेंगे रणबीर-आलिया

सुनने में ये भी आ रहा है कि वचन नहीं बल्कि वादे करेंगे रणबीर और आलिया। इसकी एक लम्बी लिस्ट भी उन्होंने तैयार कर ली है। वो लिस्ट रणबीर और आलिया सभी के सामने पढ़कर बध जाएंगे शादी के पवित्र बंधन में।

शेहरा बांधने से पहले लेंगे पिता का आर्शिवाद

खबर ये भी है कि शादी से पहले रणबीर कपूर, पिता ऋषि कपूर के लिए खास पूजा करेंगे। दरअसल रणबीर कपूर पिता से ज्यादा अटैच थे इसलिए शादी के बंधन में बधने से पहले पिता का आर्शिवाद लेंगे।

शादी के बंधन में रणबीर-आलिया

आज का दिन बी टाउन से लेकर तमाम फैंस के लिए यादगार होने वाला है, क्योंकि आज कपूर परिवार बड़े ही धूमधाम से अपने लाडले बेटे रणबीर की बारात निकलेगा। कहा जा रहा है कि वास्तु और कृष्णा राज बंगले के बीच रणबीर की बारात निकलेगी। बारात कृष्णा राज से शुरु होकर वास्तु जाएगी, जहां आलिया भट्ट अपने पिया के आने का इंतजार कर रही होंगी।

रच चुकी है आलिया के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी

आलिया भट्ट अपने पिया के नाम की मेहंदी अपने हाथों में सजा चुकी है। 13 अप्रैल को आलिया और रणबीर की मेंहदी का फंक्शन हुआ, जिसे दोनों परिवारों ने अपनी मौजूदगी से खास बनाया। रणबीर और आलिया की मेहंदी फंक्शन की पूरी लाइमलाइट रणबीर की बहनों करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने लूट ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें