Advertisement

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का जादू : व्हाइट गाउन के अलावा ब्लू डिजाइनर आउटफिट में बिखेरा जलवा

Share
Advertisement

पेरिस: ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक कर जलवे बिखेरती दिखाईं दे रही हैं। फैंस ही नहीं अन्य कई सितारों ने भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सफेद गाउन में कॉनफिडेंट रैंप वॉक करते हुईं ऐश्वर्या ने सबका दिल जीत लिया है। पूर्व मिस वर्ल्ड बेहद ही खुबसुरत नजर आ रही हैं। सफेद गाउन वाली तस्वीरों को अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जो बात ज्यादा प्रभावित कर रही है वो है ऐश्वर्या की पेरिस फैशन वीक में अलग अंदाज में रैंप वॉक।

Advertisement

सफेद गाउन के अलावा नीले रंग का डिजाइनर आउटफिट में नजर आई ऐश्वर्या

हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय रैंप पर वॉक करती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने ब्लू कलर का डिजाइनर आउटफिट पहना हुआ है। साथ ही बेल बॉटम जींस भी पहनी है। उनके खुले बाल और उनके लुक को देखकर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने फैंस को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं।

लीला बेखति, हेलेन मिरेन मॉडल्स के साथ पोज देती नजर आई ऐश

ऐश पेरिस फैशन वीक में विदेशी मॉडल्स के साथ पोज देती नज़र आ रही हैं। लीला बेखति और हेलेन मिरेन जैसी मॉडल के साथ उन्होंने रैंप वॉक किया है।

ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी तमिल फिल्म को लेकर लाइमलाइट में हैं। वे अब इसके अलावा अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गुलाब जामुन’ में भी दिखाई देंगी। आखिरी बार उन्हें ‘फन्ने खान’ में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *