Aditya Roy kapur On Leaked Pictures: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर हाल ही में अनन्या पांडे के साथ वेकेशन मनाने पुर्तगाल गए थे। जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिस पर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आदित्य रॉय कपूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को अभी कन्फर्म नहीं किया है। दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। हाल ही में आदित्य और अनन्या वेकेशन मनाने के लिए पुर्तगाल गए थे। जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसी से फैंस ने कयास लगाने शुरु कर दिए कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब उनकी लीक हुई तस्वीरों पर आदित्य रॉय कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।
आदित्य ने तोड़ी लीक हुई तस्वीरों पर चुप्पी
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर ने कहा- ये अच्छी बात है कि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं लेकिन हां मैंने इसके बारे में जरुर सुना। जब आदित्य से उनकी पुर्तगाल की ट्रिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा – मुझे ब्रेक की जरुरत थी। मैंने मानसून मिस किया। मुझे मुंबई में मानसून बहुत पसंद है। जब मैं वापस आया तो लगातार एक हफ्ते तक बारिश हुई।
आदित्य-अनन्या ने मूवी डेट की थी एंजॉय
मुंबई आने के बाद भी आदित्य और अनन्या डेट पर गए थे। दोनों की मूवी डेट की तस्वीरें वायरल हुईं थीं। आदित्य और अनन्या फिल्म बार्बी देखने गए थे। फोटोज में अनन्या ने बार्बी फिल्म के लिए पिंक ड्रेस पहना था वहीं आदित्य व्हाइट शर्ट और ट्राउजर में नजर आए थे।
बता दें कि आदित्य और अन्नया की रिलेशनशिप की खबरें तब से सुर्खियों में आई थी जब दोनों कृति सेनन की दिवाली पार्टी में साथ पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने मनीष मल्होत्रा के लैक्में फैशन वीक में भी साथ रैंप वॉक किया था। इसी को देखकर फैंस को लगने लगा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: OMG 2: अक्षय कुमार की ‘ओह मॉय गॉड 2’ को मिली सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ होगी रिलीज
ED arrest Aalamgir: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता…
Meeting with Public: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद महाबल…
Amit Shah interview: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बालाकोट और पुलवामा के मुद्दे दोबारा…
Foods to Avoid Summer: गर्मियों में मौसम में हेल्दी रहने के लिए सबसे आवश्यक है…
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में चार चरणों के मतदान हो चुके हैं।…
CM Yogi Jalaun: 15 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन लोकसभा क्षेत्र के उरई…
This website uses cookies.