Advertisement

सिद्धार्थ की मौत के बाद वायरल हो रहा शहनाज गिल का एक वीडियो, रोती नजर आ रही हैं

Share
Advertisement

मुंबई: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को करीब 1 महीना हो गया है। उनके निधन के बाद शहनाज गिल के फैंस उनके लिए कितने चिंतित हैं ये तो सोशल मीडिया से पता चल रहा है। लेकिन शहनाज गिल, सिद्धार्थ के परिवार और फैंस को अभी इस सदमे से बाहर आना बाकी है।

Advertisement

सिद्धार्थ को आज भी याद कर उनके फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं शहनाज गिल भी दुख में हैं लेकिन अपना ख्याल रखते हुए वह भी अपने काम पर लौट आई हैं। इसी बीच उन्होंने फैन्स के लिए अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं।

शहनाज गिल के इस वीडियो को उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में शहनाज गिल काफी इमोशनल होती हुई नजर आ रही है।रोते हुए फैंस से कह रही हैं कि हमें मरना नहीं है, जीना है। हमें सिद्धार्थ के बिना रहना होगा। जिंदगी बहुत है, हम कुछ नहीं कर सकते, जो कुछ हुआ, लिखा गया। आगे क्या होता है हमारी किस्मत। तुम लोग खुश रहने की कोशिश करो’।

https://www.instagram.com/reel/CUbcsMAD1oK/?utm_source=ig_web_copy_link

शहनाज गिल का ये वीडियो देख उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। बता दें, सितंबर महीने में सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। महज 40 साल की छोटी सी उम्र में अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज खुद को संभालते हुए काम पर लौट आई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘हौसला रख’ का ट्रेलर भी आउट हो गया है। यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *