Advertisement

खासा आला चहर के नए गाने ने मचाया धूम, वीडियो वायरल

Share
Advertisement

नई दिल्ली। वैसे तो आजकल हरियाणवी म्यूजिक लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसकी धुन पर लोग झूमते और थिरकते नजर आ रहे है। बात करें अगर खासा आला चहर की तो ये आए दिन नए-नए गानों से अपने फैंस का दिल बहला रहें है और उनके फैन्स को उनका गाना भी खूब पसंद आ रहा है।

Advertisement

 इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रहे खासा आला चहर आए दिन नए-नए गाने रिलीज कर रहे है जिसे लेकर उनके फैन्स काफी उत्सुक रहते है। एक बार फिर आला चहर का नया गाना कदे-कदे (kde- रिलीज हुआ है। गाने के रिलीज होते इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। बता दें कि गाने पर अब तक 48 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अबतक वीडियो पर 4,852,026 लाख व्यूज हो चुके हैं।

वीडियो में खासा आला चहर का अंदाज एकदम अलग दिखाई दे रहा है। इस हरियाणवी गाने में उनका स्वैग बिल्कुल नया है। वेस्टर्न से लेकर देसी तक हर आउटफिट में उनका स्क्रीन एपियरेंस जबरदस्त लग रहा है।

बता दें कि कुछ दिन पहले खासा आला चहर का गाना बुलेट रिलीज हुआ था। इस गाने को भी दर्शकों का खास रिस्पॉन्स मिला था। इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। गाने के वीडियो पर 80 लाख से ज्यादा  व्यूज हो चुके हैं। वहीं,  उनका गाना लूट लिया ने भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तहलका मचाया था। इसके वीडियो पर 15 करोड़ व्यूज हो चुके हैं। जाहिर सी बात है इनके गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे है और इसकी धुन पर थिरकते भी नजर आ रहें है। अब देखना होगा कि आनेवाले दिनों में चहर क्या कुछ खास लेकर दर्शकों का मनोरंजन करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *