Advertisement

झाड़ू किस दिन खरीदना चाहिए? इस दिन घर में एक नई झाड़ू जरूर लानी चाहिए

झाड़ू कब खरीदना चाहिए
Share
Advertisement

झाड़ू किस दिन खरीदना चाहिए? झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि घर में झाड़ू को हमेशा बाहरी लोगों से छिपाकर रखना चाहिए। दिन में झाड़ू को घर के अंदर और रात में घर के मुख्य दरवाजे पर रखना चाहिए। धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू लाना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि इससे घर में बरकत आती है।

Advertisement

शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना सबसे उत्तम होता है। पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिन वस्तुओं को खरीदा जाता है वह तेरह गुना और बढ़ जाती है। इस दिन हिंदू धर्म में झाड़ू खरीदने की परंपरा है। मत्स्य पुराण के अनुसार, झाड़ू को माँ का रूप माना जाता है और यदि झाड़ू पर पैर लग जाए तो यह माँ लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।

घर में यदि झाड़ू खराब हो गई है तो उस झाड़ू को कभी भी गुरुवार और शुक्रवार को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी का माना जाता है। इसलिए इस दिन झाड़ू को घर से बाहर निकालने से माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। झाड़ू को पैर मारना और लांघना भी अशुभ माना जाता है।

हिंदू धर्म में माँ लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। धन के बिना आज के समय में कोई भी कार्य संभव नहीं लगता है। इसलिए कभी भी भूलवश से ही सही कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे माँ लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाए।

झाड़ू किस दिन खरीदना चाहिए?

घर में यदि पुरानी झाड़ू खराब हो गई है या टूट गई है तो नई झाड़ू आप मंगलवार और शनिवार के दिन खरीद सकते हैं। मंगलवार और शनिवार को झाड़ू खरीदना सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और संपन्नता बढ़ती है। शास्त्रों के अनुसार, दिन के साथ ही यदि झाड़ू कृष्ण पक्ष में खरीदते हैं तो यह बहुत ही उत्तम रहता है।

नोट- यह जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। हिंदी खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *