Advertisement

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत इस वर्ष 1 से 3 नवंबर तक गंगा उत्सव का आयोजन किया जाएगा

Share
Advertisement

नई दिल्लीः स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन (Clean Ganga National Mission) को हर साल 4 नवंबर के दिन गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ पर हर वर्ष गंगा उत्सव का आयोजन करता है।

Advertisement

बता दें कि यह गंगा उत्सव (Ganga Utsav) इस वर्ष पहली से 3 नवम्‍बर तक आयोजित किया जाएगा। दरअसल इस वर्ष गंगा उत्सव को देश की विभिन्न नदी घाटियों तक ले जाने और उत्सव को व्यापक बनाने का लक्ष्य है।

जानकारी के अनुसार, 150 जिलों में नदी उत्सव (Ganga Utsav) मनाने की योजना है। जिसमें गंगा क्षेत्र (Ganges region) के 112 जिलों सहित अन्य प्रमुख नदियों के किनारे बसे जिले शामिल है।

वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इसी साल 26 सितंबर को विश्व नदी दिवस पर नदियों के साथ सदियों से चली आ रही पुरानी परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया था।

इसके साथ ही इस वर्ष गंगा उत्सव का आयोजन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की देखरेख में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता के 75 वर्ष और आजादी का अमृत महोत्सव समारोहों का हिस्सा होगा।

जबकि इस उद्घाटन समारोह में पर्यटन और संस्‍कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, जल शक्ति राज्‍य मंत्री प्रहृलाद सिंह पटेल और बिशेश्‍वर टुडू, जल शक्ति मंत्रालय में सचिव पंकज कुमार और कई ओलिम्पिक खिलाड़ी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *