Advertisement

इस मूलांक वालों पर बरसती है शनि देव की विशेष कृपा

शनि देव की विशेष कृपा
Share
Advertisement

अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक का विशेष स्थान होता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति का जन्म इन्हीं किसी एक मूलांक में से होता है। प्रत्येक मूलांक का कोई एक स्वामी होता है। अगर शनि ग्रह से संबंधित मूलांक की बात करें तो मूलांक 8 शनि ग्रह से संबंधित है। ग्रह के प्रभाव से इस मूलांक के लोग बेहद मेहनती और ईमानदार होते हैं। वे मेहनत पर विश्वास रखते हैं। बता दें जिनकी जन्म की तारीख 8, 17 या 26 होती है तो उनका मूलांक 8 होता है।

Advertisement

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोग रहस्यमई होते हैं। इनके मन को पढ़ना मुश्किल होता है। इन लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। धन संचय भी खूब करते हैं। परिश्रमी होने के कारण सफलता जरूर मिलती। ऐसे लोगों का स्वभाव शांत होता है। यह लोग दिल के साफ होते हैं। ये जो काम एक बार ठान लें, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

मूलांक 8 के रूप इलेक्ट्रॉनिक्स के काम से जुड़ाव रखते हैं। यह लोग इंजीनियरिंग सेवाओं में भी खूब सफल होते हैं। लोहा और तेल से जुड़ी वस्तुओं का व्यापार इन्हें मुनाफा देता है। इन्हें बिल्डिंग मटेरियल से जुड़ा व्यापार भी काफी लाभ देता है। इसके साथ ही ये लोग सेना आदि में भी खूब नाम कमाते हैं।

मूलांक 8 वालों के प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते। इनका स्वभाव गंभीर होता है। अपनी भावनाओं का इजहार नहीं कर पाते। कई बार मन ही मन किसी को चाहते हैं, लेकिन कह नहीं पाते। इनका विवाह आमतौर पर देर से होता है। जीवनसाथी से अनबन बनी रहती है। अपनी भावनाओं को सार्वजनिक ना करने की वजह से भी ये लोग जल्दी लोगों के बीच घुल मिल नहीं पाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *