Advertisement

देश में आज मनाया जा रहा है साल का पहला पर्व लोहड़ी

लोहड़ी
Share
Advertisement

देश में आज साल का पहला पर्व बनाया जा रहा है। कोरोना के चलते पर्व को सादगीपूर्ण तरीके से बनाया जाएगा। इसमें गिद्दा , भांगड़ा के साथ पंजाबी कलाकार अपनी कलाकारी दिखाते है। इस कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति देखने को मिलती है। कोरोना के चलते इस बार गौकाष्ठ साम्रगी और औषधियों के साथ कम से कम समय में लोहड़ी की रस्म पूरी की जाएगी।

Advertisement

क्यों मनाया जाता है लोह़ड़ी का पर्व

लोहड़ी पारम्परिक तौर से फसल कटने और नई फसल की बुआई से जुड़ा हुआ खास त्यौहार है। इस दिन सिख धर्म के लोग नई फसल की पूजा करते है। इस दिन गुड़ , गजक, रेवड़ी, तिल और मूंगफली का ख़ास महत्त्व है। साथ ही दोस्त, रिश्तेदारों के साथ मिलकर यह पर्व धूम-धाम से बनाया जाता है।

जानें कैसे मनाया जाता है ये पर्व

लोहड़ी की शाम को लोग लकड़ी जलाकर उसके चारों और चक्कर लगाते हैं। साथ ही लोकनृत्य और गीत गाये जाते है। इस पर्व को मनाने के लिए लोग उत्त्साहित रहते है, और गिद्दा , भांगड़ा कर इसका लुफ्त उठाते हैं। इसके साथ ही किसान प्रार्थना करते हैं कि उनकी आने वाली फसल अच्छी हो। इस पर्व को वंसत ऋतु के आगमन के तौर पर भी मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *