Advertisement

व्यापार और नौकरी में चाहते हैं उन्नति तो बस करें यह काम, होंगे सफल

जीवन में उन्नति
Share
Advertisement

कई बार ऐसा होता है कि आप लगातार प्रयास करते हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं लगती है। इसका प्रमुख कारण आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा हो सकता है। इस बाधा को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं।

Advertisement

अपने घर या कार्यक्षेत्र में कभी भी जाले न लगने दें। ऐसा होने से जीवन में प्रगति रूक जाती है। कपड़े का व्यापार है तो लाल रंग की चुनरी अपने शयनकक्ष में या कपड़ों की अलमारी में रखें। नौकरी करने वालों को अपने शयनकक्ष में मछलीघर रखना शुभ होता है। आप चाहें तो शयनकक्ष में रंग-बिरंगी मछलियों की तस्वीर भी रख सकते हैं।

संगीत और कला क्षेत्र और फर्नीचर या लकड़ी से जुड़े व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को अपने शयनकक्ष में वीणा या बांसुरी रखना चाहिए। लेखक, पत्रकार और सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों को अपने बेडरूम में चार रंगों के पैन का जोड़ा रखना चाहिए।

भोजन से जुड़ा व्यापार करने वालों को बेडरूम में गाय की मूर्ति या चित्र रखना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का व्यापार करने वाले कमरे में क्रिस्टल लगाएं। दवाइयों का काम करने वाले अपने कमरे में सूर्य नारायण का चित्र लगा सकते हैं।

कभी भी घर के मुख्य द्वार के पास कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पड़ोसियों से बैर हो सकता है। छत पर कभी भी अनाज और बिस्तर नहीं धोना चाहिए। गुरुवार के दिन कोई भी पीला पदार्थ अवश्य खाएं। इस दिन हरी वस्तु का सेवन न करें। बुधवार के दिन हरी वस्तु खाएं, इस दिन पीली वस्तु का सेवन नहीं करें। बिस्तर पर बैठकर कभी भी भोजन नहीं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *