Advertisement

Dhanteras 2022: सोना-चांदी ही नहीं धनतेरस पर ये चीजें अवश्य खरीदें… बदल जाएगी किस्मत

Share

धनतेरस कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस धनतेरस पर शॉपिंग करने जाएं तो क्या खरीदना शुभ होगा देखें पूरी लिस्ट…

धनतेरस पर ये चीजें
Share
Advertisement

धनतेरस पर हर कोई पूजा करने से पहले घर पर कुछ चीजें खरीदकर लेकर आते हैं, जिसे शुभ माना जाता है। इस साल 23 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है। मान्यता है की सोना-चांदी, बर्तन, गाड़ी, धनिया और गोमती चक्र जैसी चीजें इस दिन खरीदना बहुत शुभ होता है। मगर आपको बता दें कि सिर्फ बर्तन व सोना-चांदी ही नहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर ये चीजें अवश्य खरीदें तो मां-लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Advertisement

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनतेरस पर ये चीजें अवश्य खरीदें… इससे मां लक्ष्मी की तो आप पर कृपा रहेगी ही, साथ ही कभी भी पैसों की किल्लत भी नहीं रहेगी।

गोमती चक्र और कौड़ी

इस मौके पर गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं. धनतेरस के मौके पर गोमती चक्र और कौड़ी खरीदना शुभ माना जाता है. गोमती चक्र के लिए कहते हैं कि 11 गोमती चक्र खरीदकर इन्हें पीले कपड़े में बांधकर अपने लॉकर या जहां भी आप अपना पैसा रखते हों, वहां रखें।

कौड़ी भी कम से कम पांच लें और पूजा करने के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपने लॉकर में रखें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

धनिया का बीज

बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि धनतेरस के शुभ दिन पर धनिया के बीज खरीदने की परंपरा भी है। इसे धन का प्रतीक माना जाता है। लक्ष्मी पूजा के समय इन बीजों को उन्हें अर्पित करें और पूजा करने के बाद इनमें से कुछ बीजों को मिट्टी के बर्तन में या अपने घर के पीछे वाले हिस्से में बो दें और को अपनी तिजोरी में रख दें।

मिट्टी के दीये

धनतेरस के दिन मिट्टी के दीये खरीदना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन घर में मिट्टी के दीये लाने से सुख समृद्धि बनी रहती है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

झाड़ू  

कई लोग झाड़ू खरीदकर लाते हैं, कहते हैं इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है। मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी को झाड़ू बहुत प्रिय है, लेकिन कुछ नियमों का पालन करना जरूरी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *