Advertisement
क्राइम

Manipur Violence: भीड़ ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार रंजन का घर फूंका, उपद्रवियों ने पेट्रोल बम से लगाई आग

Share
Advertisement

मणिपुर में हिंसात्मक घटनाएं रूकने का नाम ही नही ले रहीं हैं। इसी बीच गुरुवार रात केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के इंफाल स्थित घर को आक्रोशित भीड़ ने आग लगा दी।

Advertisement

यह हादसा गुरूवार की रात 11 बजे घटित हुआ। दरअसल, मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर अचानक भीड़ ने हमला कर दिया। घटना के समय मंत्री के आवास पर सुरक्षा एस्कॉर्ट कर्मी, सुरक्षा गार्ड और अतिरिक्त गार्ड ड्यूटी पर थे। गार्डस भी लोगों को रोक पाने में असमर्थ रहे। गुस्साई भीड़ ने मंत्री की संपत्ती को नुकसान पहुंचाया और उनके घर को आग लगा दी। गनीमत ये रहा कि उस वक्त आरके रंजन और उनका परिवार वहां मौजूद नही था।

इस मामले पर विदेश मंत्री राजकुमार रंजन सिंह से बात-चीत हुई। उन्होंने बताया कि ‘मैं फिलहाल आधिकारिक काम से केरल में हूं। शुक्र है कि कल रात मेरे इंफाल स्थित घर में कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे। मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर को नुकसान पहुंचा है। मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है। मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा। इस तरह की हिंसा में शामिल लोग बिल्कुल अमानवीय हैं।’

आपको बता दे कि यह पहली बार नही है की किसी मंत्री का घर उपद्रवियों द्वारा जलाया गया हो या नुकसान पहुंचाया गया हो। इसके पहले भी 25 मई को भीड़ ने केंद्रीय मंत्री पर हमला कर दिया था। तब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। इंफाल पूर्व मे कोंगपा नंदेई लेइकेई में भारी भीड़ जमा हो गई थी। सुरक्षाबलों ने उन्हें खदेड़ दिया था। इंफाल पूर्व और पश्चिम दोनों में पूर्णकालिक कर्फ्यू लगा दिया गया था। 4 दिन बाद यानी 29 मई को भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी थी. बिष्णुपुर और तेंगोपॉल में कर्फ्यू लगाया गया था।

बुधवार शाम को उपद्रवियों ने इंफाल पश्चिम में मणिपुर की मंत्री नेमचा किपजेन के सरकारी आवास को जला दिया था। यहां खमेनलोक गांव में बदमाशों ने कई घरों को जला दिया। तमेंगलोंग जिले के गोबाजंग में कई लोग घायल हो गए। हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी हाई रिस्क वाले इलाकों में पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: जल्द ही जमीन से टकराएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, IMD ने जारी किया अलर्ट

Recent Posts

Advertisement

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअप वाहन पलटने से 17 मजदूरों की मौत, 18 घायल

Road Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़े हादसे की ख़बर है. यहां तेंदूपत्ता…

May 20, 2024

कांग्रेस इस लायक भी नहीं बची कि 400 सीट पर चुनाव लड़ सके- सीएम योगी

CM Yogi in Chandigarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक जनसभा…

May 20, 2024

लोकतंत्र का उत्सव मनाने मतदान केंद्र पहुंचे फिल्मी सितारे, देखें झलकियां

Film Stars Caste Vote: लोकतंत्र के पांचवें चरण में फिल्मी सितारों ने भी वोटिंग की.…

May 20, 2024

सीएम केजरीवाल की जान को खतरा, खरोंच भी आई तो बीजेपी होगी जिम्मेदार- संजय सिंह, AAP

Threat to CM Kejriwal: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…

May 20, 2024

PM Modi In Odisha: ओडिशा में दहाड़े PM मोदी, बोले- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार

PM Modi roared in Odisha: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है.…

May 20, 2024

This website uses cookies.