Advertisement

पंजाब: 10 मंत्रियों ने लिया शपथ, 10 में से 5 मालवा से हैं मंत्री

पंजाब में मंत्रियों का शपथ ग्रहण
Share
Advertisement

पंजाब में आप सरकार में 10 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ। 10 में से 5 मालवा, 4 माझा और एक दोआब से मंत्री हैं। बता दें कि इससे पहले भगवंत मान ने ट्वीट कर इस शपथ ग्रहण के बारे में बताया था। साथ ही एक महिला को भी मंत्री बनाया गया है।

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह में राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्‍यमंत्री भगवंत मान थे। इससे पहले, पंजाब में आम आदमी की जबरदस्‍त जीत के बाद भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ ली थी। मंत्रियों के शपथ की बात बाद में लेने की कही गई थी।

भगवंत मान के 10 मंत्रियों में पिछली विधानसभा में नेता विपक्ष और दिड़बा से दूसरी बार विधायक बनने वाले हरपाल सिंह चीमा भी शामिल हैं। इसके अलावा तीन महीने पहले नौकरी छोड़कर पार्टी में शामिल हुई पूर्व सांसद साधु सिंह की बेटी डॉ. बलजीत कौर शामिल हैं।

भगंवत मान सरकार में  60 सााल के धालीवाल सबसे अधिक उम्र के मंत्री हैं। सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा शपथ ग्रहण किया। चीमा के बाद डा. बलजीत कौर ने मंत्री  पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद डा. विजय सिंगला ने मंत्री पद की शपथ ली।  पांचवें नंबर पर लालचंद कटारुचक को मंत्री पद की शपथ ली। 

राज्‍यपाल ने राजभवन में 10 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की  शपथ लेने वाले नेता पहले ही पहुंच गए थे। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद दोपहर दो बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *