Advertisement

Madhya Pradesh: कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मचा घमासान

Share
Advertisement

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने है, उससे पहले कांग्रेस में एक बार फिर हलचल मच गई। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के बयान के बाद में सियासत और ज्यादा गर्मा गई है।

Advertisement

दरअसल अरुण यादव ने अपने बयान में कहां कि ये निर्णय तो दिल्ली से होता है, इसकी एक प्रक्रिया है। अरुण यादव के समर्थन में आए अजय सिंह ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वे अपने आपको भावी विधायक देखते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर तंज कसा है। शिवराज के तंज कसने के बाद कमलनाथ का कहना है कि वो किसी पद की खोज में नहीं हैं, बल्कि वह तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं।

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में कांग्रेस ने ‘नया साल-नई सरकार’ का नारा दिया था। इसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने सड़कों पर बैनर-पोस्टर्स और होर्डिंग लगाकर कमलनाथ को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बताया। कुछ पोस्टर्स पर ‘छंटेगा अब अंधकार, आ रही है कमलनाथ सरकार’ जैसे नारे लिखे गए थे। लेकिन चुनावी साल में कांग्रेस में अब इसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया है। इस बात से सीधे-सीधे अंदेशा लगाया जा सकता हे कि कांग्रेस में फिर से अंदरुनी गुटबाजी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें