Advertisement

शुक्रवार को Share Market में फिर हुई तेजी से गिरावट, वजह रही FII की बिकवाली

ANI

Share
Advertisement

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। ये गिरावट 889 अंकों तक हुई है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE का निफ़्टी भी 263 अंक तक टूट गया। जिसका साफ तौर पर मतलब है कि देश के दोनों प्रमुख शेयर बाज़ार क़रीब 1.5 फ़ीसदी गिरकर बंद हुए

Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शुक्रवार को सेंसेक्स SENSEX 57,011 पर बंद हुआ। वहीं बाज़ार बंद होते वक़्त निफ़्टी NIFTY 16,985 तक चला गया।

शुक्रवार को कमज़ोर होने वाले शेयरों में बैंकिंग शेयर सबसे आगे रहै, जिनमे इंडसइंड बैंक के शेयर कमजोर होने में सबसे आगे रहे। उसके अलावा, कोटक बैंक, एचयूएल, टाइटन, बजाज फ़िनसर्व और एचडीएफ़सी के शेयरों में भी तेजी से गिरावट देखी गई।

लेकिन, इंफ़ोसिस, एचसीएल टेक, पावरग्रिड और टीसीएस लाभ पाने वाली कंपनियों में रहीं।

क्यों दर्ज हुई ये गिरावट?

जानकारों के अनुसार, दुनिया के शेयर बाज़ारों के कमज़ोर होने और विदेशी संस्थागत निवेशक Foreign Institution Investment की बिकवाली के चलते भारत के शेयर बाज़ारों में ये गिरावट देखी गई है।

सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को यूरोप के अलावा एशिया में भी शंघाई, हांगकांग और टोक्यो के शेयर बाज़ारों में गिरावट का रुख़ रहा। हालांकि सोल के शेयर बाज़ार में थोड़ी बढ़त देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें