Advertisement

रूस और यूक्रेन की जंग के बीच शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स ने 500 अंक से अधिक की मारी उछाल

Share
Advertisement

Stock Market: रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine war) के युद्ध के बीच पहली बार शेयर बाजार ने उछाल लगाई है। फरवरी के आखिरी दिनों में मार्केट लगातार रेड जोन में बना हुआ था। अब पहली बार मार्च में शेयर बाजार में हरियाली छाई है। बता दे कि पिछले कुछ दिनों से रूस और यूक्रेन की जंग के बीच शेयर बाजार रेड जोन में चला गया था। लेकिन मंगलवार को इसमें उछाल देखने को मिला।

Advertisement

सेंसेक्स ने लगाई उछाल

बाजार बंद होने से पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स (Sensex) में 500 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गई। दोपहर 3 बजे सेंसेक्स 579.24 अंक यानी 1.10% की बढ़त के साथ 53,421.99 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद ये एक बार में ही 600 अंक से भी ज्यादा चढ़ा।

हालांकि कारोबार समाप्ति पर सेंसेक्स 581.34 अंक की बढ़त के साथ 53,424.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 53,484.26 अंक के हाई लेवल और 52,260.82 अंक के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी में भी हुई बढ़ोत्तरी

लंबे समय से रेड जोन में चल रहा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी (Nifty) भी मार्च के महीने में पहली बार मंगलवार को ग्रीन जोन में दिखा। निफ्टी में दोपहर 3 बजे 114.85 अंक यानी 0.72% की तेजी दर्ज की गई। ये 15,978 अंक पर ट्रेड कर रहा था। 

कारोबार के अंत में निफ्टी 150.30 अंक यानी 0.95% की तेजी के साथ 16,013.45 अंक पर बंद हुआ। इंडियन ऑयल, सनफार्मा, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, सिप्ला और टीसीएस के शेयर टॉप-5 पर रहे। जबकि हिंडाल्को, ओएनजीसी, टाटा स्टील जेएसडब्ल्यू स्टील और ब्रिटानिया के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *