Advertisement
बिज़नेस

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन वृद्धि, सेंसेक्स 297 अंक की वृद्धि के साथ 66,376 पर खुला

Share
Advertisement

आज यानी कि 11 अक्टूबर, बुधवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 297 अंक की वृद्धि के साथ 66,376 पर खुला है। साथ ही, निफ्टी में 78 अंक की वृद्धि हुई और 19,767 के स्तर पर खुला। शुरुआत में सेंसेक्स के सभी ३० शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

Advertisement

सोना-चांदी और कच्चा तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव है, WTI क्रूड 86.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 88 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। हालाँकि सोने की कीमतों में कुछ नरमी आई है, ये 1875 डॉलर प्रति आउंस के आसपास ही ट्रेड करते हैं, चांदी की कीमत भी २२ डॉलर प्रति आउंस से अधिक है।

GIFT निफ्टी, जो एशियाई बाजारों में दिख रहा है, 40 अंकों की मजबूती के साथ 19780 के ऊपर टिका हुआ है, जबकि जापान का बाजार निक्केई की बढ़त के साथ खुला हुआ है, जो फिलहाल 170 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट बाजार 0.50% मजबूत है। हैंग सेंग बाजार में 1.50% की मजबूती है। कोस्पी बाजार भी 2.50% ऊपर है। यूरोपीय बाजार मंगलवार को करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए हैं।

कल बाजार में थी तेजी

इससे पहले मंगलवार (10 अक्टूबर) को शेयर बाजार में तेजी हुई थी। सेंसेक्स 566 अंक की तेजी से 66,079 पर बंद हुआ। साथ ही, निफ्टी में 177 अंक की वृद्धि हुई और 19,689 के स्तर पर बंद हुई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 3 में गिरावट हुई और 27 में वृद्धि हुई।

ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में अब FD पर अधिक ब्याज, फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.75% तक का रिटर्न

Recent Posts

Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले… ‘मोदी जी कहते थे कि मिली-जुली सरकारों ने 30 साल खराब किए, अब जनता ने उन्हें…’

Kharge in Rajya Sabha:  राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सत्ता पक्ष पर…

July 1, 2024

राज्यसभा में खड़गे का बीजेपी पर शायराना अंदाज में तंज… ‘शीशा वही रहता है, तस्वीर बदलती रहती है’

Mallikarjun kharge to BJP : सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और…

July 1, 2024

Parliament Session 2024 : सांसद महुआ मोइत्रा बोलीं – ‘सदन में सांसद की आवाज दबाने की बहुत बड़ी कीमत…’,

Parliament Session 2024 : आज संसद की कार्यवाही शुरू हुई। राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव…

July 1, 2024

Lok Sabha : ‘इस ऐतिहासिक विजय…’,लोकसभा स्पीकर ने सदन की तरफ से टीम इंडिया को दी बधाई

Lok Sabha : टीम इंडिया t20 विश्व कप चैंपियन बन गई है। ऐसे में देशभर…

July 1, 2024

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी ने अखिलेश यादव को दी बधाई, सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव…

July 1, 2024

This website uses cookies.