PNG Price Hike : आम आदमी की जेब को एक बार फिर गहरा झटका लगा है पिछले कुछ समय पहले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ाए जाने के बाद आज शुक्रवार को (PNG) यानि पाइप्ड नैचुरल गैस के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं जो कि आम आदमी की चिंता को अब बढ़ाने वाले हैं। पीएनजी की सप्लाई करने वाली कंपनी (Indraprastha Gas Limited) ने आज पीएनजी के दाम में 2.63 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी है।
एक आम आदमी के लिए जीवन जीना एक चुनौती होता जा रहा है। महंगाई की मार से पहले ही परेशान आम आदमी को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है अब पीएनजी के लिए भी आम आदमी को दोगुनी कीमत चुकानी पड़ेगी दरअसल, IGL यानि (Indraprastha Gas Limited) ने पीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है चलिए बताते हैं आपको पीएनजी के ताजा रेट।
शहर | दाम |
दिल्ली | 50.59 |
नोएडा,गाजियाबाद | 50.46 |
करनाल/रेवाड़ी | 49.40 |
मुजफ्फरनगर,मेरठ,शामली | 53.97 |
अजमेर,पाली,राजसमंद | 56.23 |
कानपुर,हमीरपुर,फतेहपुर | 53.10 |
इससे पहले भी मुंबई और लखनऊ समेत कई जगहों पर गैस वितरक महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG की कीमत में इजाफा कर दिया।आपको बता दें कि इससे पहले महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमत 6 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी है यानी अब लोगों को सीएनजी और पीएनजी के लिए एक्स्ट्रा पैसे भरने पड़ेंगे वहीं इसके साथ ही पाइप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) की कीमत में भी इजाफा हुआ है। इससे पहले पीएनजी में तत्काल प्रभाव से 4 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाने की घोषणा की गई थी।
CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…
CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…
Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…
Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…
Love Jihad: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया…
Ayodhya: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग…
This website uses cookies.