Advertisement
बिज़नेस

Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा, 2 हफ्तों में ईंधन 9.20 रुपए प्रति लीटर महंगा

Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल (Petrol- Diesal) की कीमत आज क्रमश: 104.61 रुपए प्रति लीटर और 95.87 रुपए प्रति लीटर ( 80 पैसे की वृद्धि) है। मुंबई में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत क्रमश: 119.67 रुपए प्रति लीटर (84 पैसे की वृद्धि) और 103.92 रुपए प्रति लीटर (85 पैसे की वृद्धि) है।

Advertisement

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा

देश में बढ़ती महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesal) के दामों में लगातार आग लग रही है। आज 15 दिन में 13वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इस तरह से दो हफ्तों में ईंधन 9.20 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80 पैसे की वृद्धि हुई है।

2 हफ्तों में ईंधन 9.20 रुपए प्रति लीटर महंगा

साथ ही मुंबई की बात करें तो वहां पेट्रोल 84 पैसे की वृद्धि के साथ 119.67 रुपए प्रति लीटर और 85 पैसे की प्रति लीटर की वृद्धि के साथ डीजल की कीमत 103.92 रुपए है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 77 पैसे की वृद्धि हुई है। यहां पेट्रोल 110.11 रुपए प्रति लीटर और डीजल 100.19 रुपए प्रति लीटर में है।

इधर बात करें तो कोलकत्ता में पेट्रोल 83 पैसे की वृद्धि के साथ 114.28 रुपए और डीजल 80 पैसे की वृद्धि के साथ 99.02 रुपए प्रति लीटर में है। लगातार पैट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने से आम आदमी की जेब ढ़ीली हो रही है। इस मंहगाई को लेकर विपक्ष भी लगातार केंद्र सरकार पर तंज कस रहा है।

कांग्रेस लगातार महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से विपक्ष सरकार को घेर रहा है। वहीं एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। आपको बता दें आज फिर पेट्रोल और डीजल दोनों ही एक लीटर पर 80 पैसे महंगे हो गए हैं। पिछले 15 दिनों में यह 13वीं बढ़ोतरी है।

Read Also:- केजरीवाल सरकार ने डीएसईयू में की सेंटर फॉर हेल्थकेयर एलाइड मेडिकल एंड पैरामेडिकल साइंसेज की शुरुआत

Recent Posts

Advertisement

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…

April 28, 2024

Unnao Fire: पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर छह मकान और दो झोपड़ियां जलकर खाक, 2 झुलसे

Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…

April 28, 2024

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा- CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी हुए योगी के मुरीद, लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को बताया ‘वर्ल्ड क्लास’

UP News: दक्षिण अफ्रीकी मूल के विस्फोटक इंग्लिश क्रिकेटर रहे केविन पीटरसन भी उत्तर प्रदेश…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक जय चौबे समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा…

April 28, 2024

दो चरणों में मोदी ने सेंचुरी लगा दी और दोनों शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला, मैनपुरी में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय…

April 28, 2024

This website uses cookies.