Advertisement
बिज़नेस

बैंक ऑफ बड़ौदा में अब FD पर अधिक ब्याज, फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.75% तक का रिटर्न

Share
Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है। यानी आपको FD पर अब अधिक ब्याज मिलेगा। आम नागरिकों को अब FD पर 3.00 से 7.25% का ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 3.50% से 7.75% का ब्याज मिलेगा। 9 अक्टूबर से नई ब्याज दरें लागू हो गईं। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में हाल ही में HDFC बैंक ने बदलाव किया था।

Advertisement

HDFC बैंक ने भी FD की ब्याज दरों में किया बदलाव

HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। 2 करोड़ रुपए से कम की FD की ब्याज दरों में ये बदलाव किया गया है। आम नागरिकों को अब HDFC बैंक में FD कराने पर 3 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से 7.75% ब्याज मिलेगा।

FD में निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

 FD में निवेश करने से पहले उसकी अवधि (टेन्योर) पर विचार करें। इसका कारण यह है कि निवेशकों को जुर्माना देना होगा अगर वे मेच्योरिटी से पहले विड्रॉल करते हैं। FD को मेच्योर होने से पहले 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। इससे डिपॉजिट पर कमाए गए कुल ब्याज घट सकता है।

एक FD में पूरा पैसा न लगाएं

यदि आप 10 लाख रुपए का निवेश किसी एक बैंक की बचत खाते में करने की योजना बना रहे हैं, तो एक से अधिक बैंकों में 1 लाख रुपए की 8 बचत खाते या 50 हजार रुपए की 4 बचत खाते में करना बेहतर होगा। इससे बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से FD को बीच में ही तुड़वाकर पैसों की व्यवस्था कर सकते हैं। आपकी बाकी FD सेफ रहेंगी।

ये भा पढें: मुकेश अंबानी, “हुरुन रिच लिस्ट 2023” में पहले स्थान पर, रिलायंस के CEO की वेल्थ ₹8.08 लाख करोड़, गौतम अडाणी को पीछे छोड़ा

Recent Posts

Advertisement

राज्यसभा में खड़गे का बीजेपी पर शायराना अंदाज में तंज… ‘शीशा वही रहता है, तस्वीर बदलती रहती है’

Mallikarjun kharge to BJP : सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और…

July 1, 2024

Parliament Session 2024 : सांसद महुआ मोइत्रा बोलीं – ‘सदन में सांसद की आवाज दबाने की बहुत बड़ी कीमत…’,

Parliament Session 2024 : आज संसद की कार्यवाही शुरू हुई। राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव…

July 1, 2024

Lok Sabha : ‘इस ऐतिहासिक विजय…’,लोकसभा स्पीकर ने सदन की तरफ से टीम इंडिया को दी बधाई

Lok Sabha : टीम इंडिया t20 विश्व कप चैंपियन बन गई है। ऐसे में देशभर…

July 1, 2024

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी ने अखिलेश यादव को दी बधाई, सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव…

July 1, 2024

This website uses cookies.