Advertisement

न्यूक्लियर वॉर का खतरा मंडराने से सहमा बाजार, Sensex खुलते ही गिरा 750 अंक नीचे

Share
Advertisement

Stock Market Update: यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच छिड़ी जंग में अब न्यूक्लियर वॉर का खतरा मंडराने लगा है। इस खतरे की वजह से शेयर बाजार नीचे गिरते जा रहा है। जैसे ही सोमवार सुबह कारोबार की शुरुआत हुई, वैसे ही सेंसेक्स 750 अंक नीचे गिर गया।

Advertisement

आपको बता दें कि बाजार पहले से ही प्री-ओपन सेशन के प्रेसर में था। सेंसेक्स प्री-ओपन में 550 अंक से ज्यादा के नुकसान में था। इसके बाद जैसे ही सुबह कारोबार की शुरुआत हुई तब बीएसई सेंसेक्स करीब 760 अंक नीचे चला गया। इसके कुछ समय बाद बाजार में हल्की-फुल्की रिकवरी हुई, लेकिन अभी भी बाजार बड़े नुकसान में है। सेंसेक्स सुबह 9:20 बजे करीब 650 अंक गिरकर 55,200 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था। इस प्रकार एनएसई निफ्टी 200 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ 16,450 अंक के आस-पास ट्रेड कर रहा था।

निवेशकों को सता रहा है डर

यूक्रेन पर हमला करने की वजह से रूस पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। इसके बाद रूस ने रविवार को न्यूक्लियर एजेंसियों को अलर्ट पर रख दिया है। इस बात का डर निवेशकों को सता रहा है कि कहीं दुनिया न्यूक्लियर वॉर की चपेट में तो नहीं आने वाली है। सोमवार को रूस की करेंसी रुबल भी 30 फीसदी टूटकर कम रिकॉर्ड की गई।

यूक्रेन-रूस तनाव के चलते बाजार में उथल-पुथल

इससे पहले शुक्रवार को लगातार 7 दिन की गिरावट के बाद बाजार वापसी करने में कामयाब रहा था। शुक्रवार को जब कारोबार समाप्त हुआ तो बीएसई सेंसेक्स 1,328.61 अंक (2.44 फीसदी) की शानदार बढ़त के साथ 55,858.52 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 421.70 अंक (2.60 फीसदी) की जबरदस्त छलांग के साथ 16,669.65 अंक पर रहा था। यूक्रेन-रूस तनाव के चलते बाजार में 2 सप्ताह से उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें