Advertisement
बिज़नेस

इसरो ने फिर आदित्य L1 की ऑर्बिट बढ़ाई, 3rd ऑर्बिट शिफ्ट सफल

Share
Advertisement

सूर्य की पड़ताल करने के लिए भेजा गया भारत का आदित्य L1 अपनी यात्रा में एक कदम और आगे बढ़ गया है। देर रात करीब 2 बजे आदित्य L1 की ऑर्बिट बढ़ाई गई। आर्बिट बढ़ाने की इस प्रक्रिया के तहत कुछ देर के लिए थ्रस्टर फायर किए गए थे। इस तरह से अब आदित्य L1 को पृथ्वी की 296 किलोमीटर X 71,767 किमी कक्षा में भेज दिया गया है। यानी आदित्य L1 की अब पृथ्वी से सबसे कम दूरी 296 किमी और सबसे अधिक दूरी 71,767 किमी है।

Advertisement

आपको बता दें ISRO ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। यह आदित्य L1 का तीसरा अर्थ बाउंड मैनुवर था। ISRO ने बताया कि ये ऑपरेशन ISTRAC बेंगलुरू से किया गया. इस दौरान मॉरिशस और पोर्ट ब्लेयर में बने ISRO के ग्राउंड स्टेशनों से इस सैटेलाइट को ट्रैक किया गया। आगामी 15 सितंबर को एक बार फिर आदित्य L1 की आर्बिट बढ़ाई जाएगी।

इसरो ने 5 सितंबर को रात 2.45 बजे आदित्य L1 स्पेसक्रॉफ्ट की ऑर्बिट दूसरी बार बढ़ाई थी। तब इसे पृथ्वी की 282 किमी x 40,225 किमी की कक्षा में भेजा गया। यानी उसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 282 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 40,225 किमी थी।

पहली बार इसरो के वैज्ञानिकों ने 3 सितंबर को आदित्य L1 की ऑर्बिट बढ़ाई थी। तब इसे पृथ्वी की 245 Km x 22459 Km की कक्षा में भेजा गया। यानी उसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 245 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 22459 किमी हो गई थी।

यह आदित्य L1 स्पेसक्राफ्ट का तीसरा ऑर्बिट शिफ्ट था। इसी तरह से कुल 5 बार ऑर्बिट शिफ्ट किया जाना है। इससे पहले 3 सितंबर और 5 सितंबर को दो बार आदित्य L1 का ऑर्बिट शिफ्ट किया जा चुका है। पहली बार 3 सितंबर को आदित्य L1 की ऑर्बिट बढ़ाई गई थी, तब इसे पृथ्वी की कक्षा में 245 किमी X 22,459 किमी की कक्षा में भेजा गया था। इसके बाद 5 सितंबर को ऑर्बिट शिफ्ट किया गया। इस बार आदित्य L1 स्पेसक्राफ्ट को 282 किमी X 40,225 किमी की कक्षा में स्थापित किया गया था।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand:सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए हुई स्थगित, सत्ता पक्ष और विपक्ष में कई मुद्दों को लेकर हुई बहस

Recent Posts

Advertisement

ये लोग कुछ भी कर लें, आपके CM शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे- सुनीता केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…

May 5, 2024

Ayodhya: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन-पूजन, रोड शो में उमड़ा जनसमूह

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…

May 5, 2024

Rajasthan: NEET एग्जाम से एक दिन पहले फंदे पर लटकता मिला छात्र का शव, 2 वर्ष से कर रहा था तैयारी

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बृज नगर में शनिवार…

May 5, 2024

“तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए अस्तित्व की मजबूरी बन गई है, सीतापुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Sitapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीतापुर के धौरहरा में जनसभा को संबोधित किया.…

May 5, 2024

Kishanganj: एक 26 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया, जच्चा बच्चा दोनों सलामत

Kishanganj: बिहार के किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखण्ड के जालमिलिक गांव में 26 वर्षीय एक महिला…

May 5, 2024

कुआनो नदी में डूबी नाव, दो मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र नकहा…

May 5, 2024

This website uses cookies.