Advertisement
बिज़नेस

बिगड़ते बिजनेस को संभालकर Mukesh Ambani कैसे बने दुनिया के अमीर शख्स

Share
Advertisement

भारत के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन के एडन शहर में हुआ था। वर्तमान में मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उनका नाम दुनिया के सबसे अमिर व्यक्तियों की सूची में शामिल है। जन्मदिन के मौके पर आज हम मुकेश अंबानी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे।

Advertisement

मुकेश अंबानी ना केवल इंडिया के बल्कि विश्व के भी सबसे शक्तिशाली व्यापारियों में से एक हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इस वक्त दुनिया में सबसे तेजी से उभरने वाली कंपनियों में से एक है। वैसे तो मुकेश अंबानी ने पिता के साथ मिलकर साल 1985 में बिजनेस की दुनिया में कदम रख दिया था। मुकेश अंबानी की असली ने बिजनेस में अपनी स्वतंत्र पहचान साल 2002 से बनानी शुरू की थी। उन्होंने अपने पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद 2002 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमान संभाली थी। उसके बाद रिलायंस ने काफी ग्रोथ हासिल की और इसका शेयर भी लगातार ऊपर चढ़ता चला गया। आज रिलायंस की मार्केट कैपिटल 15.84 लाख करोड़ रु है।

भाई से हुआ था विवाद

धीरूभाई अंबानी ने संघर्ष और कड़ी मेहनत से रिलांयस इंडस्ट्रीज के बिजनेस को ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। धीरूभाई अंबानी के दुनिया को अलविदा कह जाने के बाद मुकेश अंबानी और उनके भाई अनिल अंबानी के रिश्ते में कड़वाहट आने लगी। हालांकि धीरूभाई अपने निधन से पहले एक काम नहीं कर पाए थे। इस वजह से उनके निधन के बाद दोनों भाईयों के बीच रिश्तों में कड़वाहट आना शुरू हो गई थी। पारिवारिक कलह के चलते बिजनेस पर भी बुरा प्रभाव पड़ने लगा।

दरअसल वसीयत नहीं करने की धीरूभाई अंबानी की एक गलती की वजह से मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और अनिल अंबानी (Anil Ambani) के रिश्ते आगे चलकर बिगड़ने लगे। दोनों भाईयों में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। साल 2002 से दोनों भाईयों के रिश्ते खराब होने लगे थे। इसके बाद रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) का साल 2005 में बंटवारा हो गया। लेकिन इस समय तक दोनों भाईयों के रिश्ते काफी खराब हो चुके थे।

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

मुकेश अंबानी इस वक्त एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वर्तमान में उनकी नेटवर्थ 84.1 अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में टॉप 10 में शामिल रहे थे। अभी वह इस लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं।

मुकेश अंबानी हैं इसलिए सफल

जहां एक तरफ पिता के जाने के बाद अनिल अंबानी का किला ढहता चला गया तो दूसरी तरफ मुकेश अंबानी ने अपना साम्राज्य खड़ा कर दिया। उसके पीछे मुकेश अंबानी सबसे बड़ा कारण है, बिजनेस की दुनिया में उनके काम करने का तरीका। दरअसल, मुकेश अंबानी दूसरो से अलग सोचते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है एक मोबाइल फोन। आपको 500 रुपए का पहला रिलायंस मोबाइल फोन तो याद होगा। मुकेश अंबानी ने अपनी अलग सोच के जरिए उस दौर में सबसे सस्ता फोन लांच किया था। इसी के जरिए उन्होंने भारत के हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल फोन होने का सपना पूरा किया था।

यूं तो कहने को मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे धनवान लोगों में से एक हैं लेकिन आज भी अंबानी अपने रूटिन से समझौता नहीं करते हैं। इसीलिए वह हर रोज समय से दफ्तर जाते हैं और देर रात तक अपना काम निपटाते हैं और बाकी दिनचर्या को मैनेज करते हैं।

ये भी पढ़ें: Same Sex Marriage: पुरुष और महिला की परिभाषा सिर्फ शारीरिक बनावट से तय नहीं – CJI

Recent Posts

Advertisement

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने किया नामांकन, बीजेपी के दावे पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…

May 4, 2024

दिल्ली के अलावा एक शहजादे बिहार में भी, दोनों के रिपोर्ट कार्ड भी सेम- पीएम मोदी

PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

May 4, 2024

Uttarakhand Forest Fire: CM धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…

May 4, 2024

Gujrat: प्रियंका ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा…कैसे समझेंगे आपकी समस्याएं

Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…

May 4, 2024

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

This website uses cookies.