Advertisement
बिज़नेस

फोर्ब्स ने जारी की विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची, बर्नार्ड दुनिया में सबसे अमीर, एलन मस्क दूसरे नंबर पर आए

Share
Advertisement

फोर्ब्स की वार्षिक बिलियनेयर रैंकिंग के मुताबिक, एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर व्यापारी नहीं हैं। 2023 में फ्रांसीसी लुई विटन मोएट हेनेसी (LVMH) के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट उन्हें प्रतिष्ठित पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके बाद अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय उद्यमी मुकेश अंबानी इस सूची में नौवें स्थान पर हैं।

Advertisement

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेट वर्थ अब 211 बिलियन डॉलर (करीब 17.53 लाख करोड़ रुपए) है, जबकि एलन मस्क की नेट वर्थ 180 बिलियन डॉलर (करीब 14.96 लाख करोड़ रुपए) है। जेफ बेजोस की नेट वर्थ करीब 9.47 लाख करोड़ रुपए है। फोर्ब्स के इस 37वें वार्षिक बिलियनेयर सूची में, 2022 में एलन मस्क पहले स्थान पर थे।

मुकेश अंबानी 83.4 बिलियन डॉलर (करीब 6.93 लाख करोड़ रुपए) की नेट वर्थ के साथ 9वें स्थान पर हैं। इसके अलावा, गौतम अडाणी इस सूची में 24वें स्थान पर हैं, जिनकी नेट वर्थ 47.2 बिलियन डॉलर (करीब 3.92 लाख करोड़ रुपए) है। सावित्री जिंदल, अरविंद पोद्दार, हरिंदर पाल बंगा, आनंद महिंद्रा, निर्मल मिंडा, और अरिंद लाल भी इस सूची में शामिल हैं।

2023 में बिलेनियर्स की संख्या घटकर 2,640 हो गई

  • फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले साल पृथ्वी पर 2668 बिलेनियर्स थे जो साल 2023 में घटकर 2,640 हो गए हैं। इनकी कुल नेटवर्थ अब 12.2 ट्रिलियन डॉलर है, जो मार्च 2022 में 12.7 ट्रिलियन डॉलर थी।
  • रैंकिंग में 150 नए लोग शामिल हैं, जिनमें फैशन डिजाइनर टॉम फोर्ड और गोल्फ प्लेयर टाइगर वुड्स हैं। महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी भी कम है। लिस्ट में केवल 13% महिलाएं हैं, जो एक साल पहले 12% थी।
  • अमेरिका में एक बार फिर सबसे ज्यादा 736 अरबपति हैं। इसके बाद चीन 562 अरबपतियों के साथ दूसरे नंबर पर है। नेटवर्थ कैलकुलेशन के लिए 10 मार्च 2023 के स्टॉक स्टॉक प्राइस और एक्सचेंज रेट लिया है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट कौन हैं?
बर्नार्ड अरनॉल्ट को मॉडर्न लग्जरी फैशन इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है, जो दुनिया के सबसे बड़े फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी के फाउंडर, चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। LVMH की 60 सहायक कंपनियों में 75 लग्जरी ब्रांड्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: आज GST काउंसिल की बैठक, शराब से लेकर मिलेट्स से बने प्रोडक्ट्स पर घट सकता है टैक्स

Recent Posts

Advertisement

बिहार में मासूम के साथ दरिंदगी, हालत नाजुक

Allegation of Rape :  बिहार में एक हैवानियत की ख़बर सामने आई है. बताया गया…

July 3, 2024

MP Budget 2024 : ‘मध्य प्रदेश की जनता को भारी…’,सरकार के बजट पर कमलनाथ ने दी तीखी प्रतिक्रिया

MP Budget 2024 : आज मध्यप्रदेश की सरकार ने बजट पेश किया है। जिसको लेकर…

July 3, 2024

नहीं थम रहा पुल धंसने का सिलसिला, अब बिहार के सिवान में तीन पुल धंसे

Bridge Damage : बिहार में पुल धंस रहे है. एक के बाद एक ऐसी कई…

July 3, 2024

UP: हाथरस हादसे को लेकर सीएम योगी का बड़ा एलान, ADG आगरा की अध्यक्षता में SIT करेगी जांच

UP: यूपी के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के रतीभानपुर गांव में आयोजित भोले…

July 3, 2024

चार जुलाई को भारत पहुंचेगी इंडियन क्रिकेट टीम, जानें शेड्यूल…

Team India : भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम बारबाडोस से भारत के लिए रवाना हो चुकी…

July 3, 2024

Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट: Z-फोल्ड 6 और Z-फ्लिप 6 के साथ नए युग की शुरुआत

10 जुलाई को होगा भव्य लॉन्च Samsung Galaxy: दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग 10 जुलाई…

July 3, 2024

This website uses cookies.