Advertisement
बिज़नेस

115 रूपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, जानें नए रेट

Share
Advertisement

बढ़ती मंहगाई के बीच आम आदमी के लिए राहत भरी खबर सामने आई है अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में कमी आने से कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट में गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलेंडर और ATF के दाम में बदलाव होता है। इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 115 रुपये की कमी की गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी भी वही है।जून के बाद से कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में यह 7वीं कमी है। कुल मिलाकर, दरों की बात की जाए तो 610 प्रति 19-किलोग्राम सिलेंडर की कमी आई है। कीमतों में इस नए बदलाव के साथ 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,859 रुपये से घटकर 1,744 होगी।

ये हैं मेट्रो शहर में कमर्शियल एलपीजी के नए रेट

कोलकाता में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1959.00 के बजाय 1,846 होगी, मुंबई में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,811.50 के घटकर 1,696 हो जाएगी और चेन्नई में यह 1959.00 से कम होकर आज से 1,893 पर उपलब्ध रहेगी।

1 अक्टूबर को भी कम हुए थे रेट

1 अक्टूबर को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए गए थे। ऐसा इसलिए है क्योंकि घरेलू रसोई गैस की दरें लागत से काफी कम थीं और अब अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के साथ वे ब्रेक ईवन पर हैं। दूसरी ओर, कमर्शियल एलपीजी दरों को काफी हद तक लागत के साथ जोड़ दिया गया है और इसलिए वे अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि और गिरावट के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी रहेंगी। 6 जुलाई को 14.2 किलोग्राम वजन वाले घरेलू तरल पेट्रोलियम गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 19 मई, 2022 को बदलाव किया गया था। दिल्ली में इस समय घरेलू गैस 1,053 प्रति यूनिट पर बिकता है। इसके अलावा, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 1,079, 1,052.5, और 1,068.5 पर मिल रहा है।

Recent Posts

Advertisement

Maddam Sir Season 2 : महाभारत की द्रोपदी अब नज़र आएंगी सोनी टीवी के फेमस कॉमेडी शो में

Maddam Sir Season 2 : सोनी टीवी के शो मैडम सर का पहला सीजन लोगों…

June 7, 2024

NEET Controversy: पहले NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ..अब छात्रों का आरोप: प्रियंका गांधी

NEET Controversy: नीट एग्जाम को लेकर एनटीए पर कई आरोप लग रहे हैं। परिक्षार्थियों का…

June 7, 2024

Moradabad: बुजुर्ग किसान के मकान को जेसीबी से दिया तुड़वा… बदले में मांग रहा था पैसा

Moradabad: मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के मोहनपुर में एक किसान के मकान को ग्राम…

June 7, 2024

Fixed line in india: फिक्स्ड लाइन नंबरों की कमी…ट्राई, ले रहा ये फैसला…

fixed line in india: भारत के दूरसंचार में फिक्स्ड लाइन फोन नंबरों की कमी है।…

June 7, 2024

Parliament Security: संसद की सुरक्षा में लगी सेंध…एक ही आधार कार्ड 3 लोग…

Parliament Security: एक बार फिर संसद की सुरक्षा में सेंध लगी है। तीन मजदूरों ने…

June 7, 2024

नई दिल्ली: आज एनडीए की संसदीय दल की बैठक…विभागों को लेकर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली: एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार…

June 7, 2024

This website uses cookies.