Advertisement
बड़ी ख़बर

पारिवारिक रिश्तों के बीच अचल संपत्ति बंटवारे पर योगी सरकार ने दिया स्टांप शुल्क में रियायत

Share
Advertisement

नई दिल्ली। परिवार के सदस्यों के बीच अचल संपत्ति का बंटवारा अब असान होगा परिवारिक रिश्तों के बीच होने वाला कलेश खत्म हो जाएगा, इसके लिए दान विलेख पर स्टांप शुल्क में छुट दे दी गई है,संपत्ति चाहे कितने की भी हो लेकिन परिवारिक स्टांप 5 हजार रुपए का फिक्स कर दिया गया है।

Advertisement

स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति बंटवारे की प्रक्रिया को सरल व निर्विवाद बनाने के लिए कैबिनेट में यह प्रस्ताव लाया गया है। सरकार का मानना है कि परिवार का मुखिया अपने जीवनकाल में ही भाई, पुत्री, बहन, पिता, बहू, पुत्र, पौत्री या आर्थिक व शारीरिक रूप से कमजोर सदस्यों को पारिवारिक संपत्ति दान करना या उसका बंटवारा चाहता है, लेकिन स्टांप शुल्क अधिक होने की वजह से रजिस्ट्री से परहेज करता है।

स्टांप शुल्क से बचने के लिए संपत्ति के मालिक की ओर से परिवार के सदस्यों के नाम अक्सर वसीयत लिखी जाती है। लेकिन मुखिया के निधन के बाद वसीयत के अधिकांश मामलों में विवाद होता है। मंत्री के अनुसार अब ऐसे मामलों में कमी आएगी। साथ ही राजस्व प्राप्ति में वृद्घि होगी।

पहले और अब में देखेें अंतर

उत्तर प्रदेश में संपत्ति हस्तांतरण पर शहर में सर्किल रेट का 5 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी, दो प्रतिशत विकास शुल्क तथा एक प्रतिशत निबंधन शुल्क लिया जाता है। जबकि दस लाख रुपये तक मूल्य की संपत्ति के हस्तांतरण पर महिलाओं को एक प्रतिशत स्टांप ड्यूटी में छूट मिलती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में यह स्टांप ड्यूटी 5 प्रतिशत है और विकास शुल्क नहीं लगता है। इसके अलावा भी परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति का लेन-देन होता है, जिसमें वास्तव में तो रकम अदा नहीं की जाती है पर नियमानुसार स्टांप शुल्क अदा करना पड़ता है।

यह वास्तव में परिवार के एक सदस्य द्वारा दूसरे सदस्य को दिया जाने वाला दान या गिफ्ट होता है। इस पर स्टांप शुल्क नहीं लगना चाहिए। इसी के मद्देनजर पारिवारिक अचल संपत्ति बंटवारे के दान विलेख पर स्टांप शुल्क में छूट को कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई।

Recent Posts

Advertisement

Sant Kabir Nagar: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, दो बाइक को किया आग के हवाले

Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…

May 6, 2024

आज भारत की तरफ कोई आंख नहीं उठा सकता, ये है मोदी की गारंटी, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…

May 6, 2024

कांग्रेसियों की मति मारी गई है, जो भगवान का विरोध कर रहे हैं, हरदोई में बोले CM योगी

Hardoi: सृष्टि के प्रारंभ से ही दो प्रकार के मानव रहते आए हैं। एक वे…

May 6, 2024

Bharatpur: NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 10 लाख में हुआ था सौदा, दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर में नीट का एग्जाम के दौरान डमी कैंडिडेट को पकड़ा गया…

May 6, 2024

कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से नोटों का पहाड़ निकला- पीएम मोदी

PM in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी राजमुंदरी में पीएम मोदी ने एक…

May 6, 2024

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का प्रियंका पर तंज, बोले… भाजपा की लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़कर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहीं

Priyanka khera issue: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्य़क्ष दीपक बैज ने राधिका खेड़ा पर तंज…

May 6, 2024

This website uses cookies.