Advertisement

World Blood Donor Day 2022: देश को हर वर्ष 2.5 करोड़ से अधिक यूनिट खून की जरूरत, रक्तदान के लिए करें प्रेरित

Share

World Blood Donor Day 2022: देश को प्रत्येक वर्ष 26.5 मिलियन यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है। आए दिन हमारे सामने खून की जरूरत के मामले देखने को मिलते हैं।

World Blood Donor Day 2022
Share
Advertisement

World Blood Donor Day 2022: देश को प्रत्येक वर्ष 26.5 मिलियन यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है। आए दिन हमारे सामने खून की जरूरत के मामले देखने को मिलते हैं। रक्तदान के महत्व को समझाने के लिए ही हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस (World blood donor day) मनाया जाता है।

Advertisement

देश को हर वर्ष 2.5 करोड़ से अधिक यूनिट खून की जरूरत

जिसे मनाने का उद्देश्य समय-समय पर रक्तदान (World Blood Donor Day 2022) करके कई लोगों की जान बचाने वालों को धन्यवाद देना, साथ ही अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करना भी है। रक्तदान को महादान कहा गया है। 18 से 65 साल की आयु के बीच कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।

क्या है विश्व रक्तदाता दिवस 2022 की थीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा रक्तदान (World Blood Donor Day 2022) करना एकजुटता का कार्य’ नामित किया है। इस साल के रक्तदाता दिवस के नारे और उद्देश्य के रूप में प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं। अभियान का उद्देश्य उन भूमिकाओं की तरफ ध्यान आकर्षित करना है जो स्वैच्छिक रक्तदान जीवन को बचाने और समुदायों में एकजुटता बढ़ाने में निभाते हैं।

देश में प्रति 10 लाख आबादी पर कितने हैं ब्लड बैंक

आंकडों के मुताबिक भारत में औसतन प्रति 10 लाख की आबादी पर 2.78 ब्लड बैंक उपस्थित है। मगर इसमें देश के कई बड़े प्रदेशों का औसत देश के राष्ट्रीय औसत से नीचे है। इनमें सबसे खराब स्थिति बिहार (0.85) की है, जहां पर प्रति 10 लाख आबादी पर ब्लड बैंक की उपस्थिति एक से भी कम हैं। इस लिस्ट में गुजरात (2.55), राजस्थान (2.48), असम (2.41), मध्य प्रदेश (2.05), उड़ीसा (1.90), उत्तर प्रदेश (1.82), झारखंड (1.70) और पश्चिम बंगाल (1.55) शामिल हैं।

Read Also:- Coronavirus Updates: भारत में कोरोना के मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटों में सामने आए 6,594 नए मामले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *