Advertisement
बड़ी ख़बर

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ऐसा क्या कहा, जिसे सुनकर भड़क उठा रूस

Share
Advertisement

रुस और यूक्रेन युध्द रुकने का नाम ही नही ले रहा और रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में अब परमाणु हमले का खतरा मंडराता जा रहा है, क्योंकि रूसी राष्ट्रपति पुतिन की चेतावनी के बाद खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी रूस के द्वारा परमाणु हमले की आशंका जताई है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ऐसा बयान दिया है, जिस पर रूस भड़क उठा है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस द्वारा परमाणु हमला हो, उससे पहले नाटो को प्रीएंप्टिव स्ट्राइक (संभावित खतरे से पहले दुश्मन पर हमला करना) कर देनी चाहिए। हालांकि, इस बयान के बाद बवाल बढ़ गया है।

Advertisement

रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के इस बयान पर भड़क उठा है, रूस ने कहा कि जेलेंस्की ने खुद तीसरे विश्वयुद्ध को न्योता दिया है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर जेलेंस्की के बयान की निंदा होने के बाद उनके एडवाइजर को बीच बचाव में उतरना पड़ा है और जेलेंस्की के बयान का मतलब क्या है, यह समझाना पड़ रहा है।

रुस परमाणु हथियारों का प्रयोग करने में संकोच नही करेगा

यह बताना जरूरी है कि यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि वह मास्को के कब्जे वाले क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करने के यूक्रेन के प्रयास को विफल करने के लिए परमाणु हथियारों का उपयोग करने में संकोच नहीं करेंगे। हालांकि, यह पूछे जाने पर कि क्या रूस द्वारा परमाणु हथियारों का उपयोग करने का जोखिम बढ़ गया है, जेलेंस्की ने कहा कि यह कहना मुश्किल है।

वहीं, जेलेंस्की के बयान के बीच बेलारूस की राज्य सुरक्षा समिति के प्रमुख और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि बेलारूस में सत्ता पर कब्जा करने के लिए पोलैंड, लिथुआनिया और यूक्रेन में सशस्त्र संरचनाएं (आर्म्ड फॉरमेशन) तैयार की जा रही हैं। बेलारूस पोलैंड से ‘सामरिक परमाणु हथियारों’ के साथ हमले वाले जोखिम का सामना कर रहा है। लुकाशेंको इस हमले के जोखिम को कम करने के लिए रूस के साथ बातचीत कर रहे हैं, माना जा रहा है कि रूस बेलारूस में परमाणु हथियारों की तैनाती कर सकता है।

नाटो का सदस्य बनने को बेताम है यूक्रेन

बता दें कि यूक्रेन अभी नाटो का सदस्य नहीं है, मगर उसे बाहर से ही समर्थन जरूर प्राप्त है। बीते दिनों यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश को तत्काल नाटो की सदस्यता देने का अनुरोध किया था। नाटो की सदस्यता के लिए सभी 30 देशों की मंजूरी मिलनी आवश्यक है और यूक्रेन को जल्द ही संगठन की सदस्यता मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि, नाटो के नौ सदस्य देशों ने यूक्रेन को बढ़-चढ़कर सैन्य मदद देने की अपील की है।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.