आमतौर पर मकर संक्राति के बाद ठंड कम होने लगती है, लेकिन इस बार ठंड का तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में लगातार हो रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत में ठंड कहर ढा रही हैं। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज ठंड पड़ रही है। दरअसल, दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है। फिलहाल दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 8 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। राजधानी में 21 जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ना शुरु हो जाएगी।
बिहार के मौसम की बात करें तो पटना शहर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार को पटना का तापमान 7 डिग्री रहा है। पटनावासियों को अभी ठंड से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे यही हालात बने रहेंगे। सर्द हवाएं चलेंगी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने की संभावना है।
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.