गन्ना किसानों को उत्तराखण्ड सरकार की बड़ी सौगात, CM धामी ने घोषित किया संशोधित गन्ने का मूल्य

देहरादून: गन्ना किसानों को सरकार की बड़ी सौगात।
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा घोषित किया गया संशोधित गन्ने का मूल्य।
गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी।
सचिवालय में कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया।
कहा सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है।
कांग्रेस के समय कई चीनी मिले बंद पड़ गई थी।
गन्ना किसानों को कांग्रेस ने कभी अच्छा मूल्य नहीं दिया।
हमारी सरकार ने किसानों के लिए सरहनीय कार्य किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज वो समय आ गया है जिसका हम सभी को बेसब्री से इंतजार था। आज जो चीनी मिल का उद्घाटन हो रहा है वो निश्चित ही गन्ना किसानों के लिए सहायक सिद्ध होगी। शुगर मिल चालू होने से सितारगंज क्षेत्र में विकास का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। ‘डबल इंजन’ की सरकार किसानों के लिए हमेशा चिंतित रही है और आगे भी हम किसानों के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे।
‘डबल इंजन’ की सरकार किसानों के लिए हमेशा रही चिंतित : CM धामी
आगे सीएम बोले रेलवे के क्षेत्र में हमने केंद्र से मांग की है कि वो किच्छा से टनकपुर वाया सितारगंज को लेकर भी कोई योजना लेकर आए। आज केंद्र सरकार के नेतृत्व में सड़कों की हालात सुधरी है, जिसकी वजह से आवागमन सुविधाजनक हुआ है और कम समय मे यात्री गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड और किसान सम्मान निधि के माध्यम से ‘डबल इंजन’ की सरकार आज किसानों की सहयोगी बनी हुई है।
शुगर मिल चालू होने से सितारगंज क्षेत्र में विकास का एक नया अध्याय शुरू हुआ है: मुख्यमंत्री
साथ ही उन्होनें कहा कि हम सभी विभागों से उनके आगामी 10 वर्षों का विजन ले रहे हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए विकास का रोडमैप तैयार हो रहा। मैं मुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्त मंत्री का भी कार्यभार संभाल रहा हूं। इसलिए हम पूरे आकलन के साथ, सुनियोजित तरीके से सभी घोषणाओं को धरातल पर ला रहे हैं। कर्मचारियों का बढ़ाया गया मानदेय सिर्फ धन नही बल्कि उनकी समर्पित सेवा हेतु प्रदत्त सम्मान है।